mukhtar ansari ambulance case

मुख्तार अंसारी एंबुलेंस केस में डॉ. अलका राय समेत दो गिरफ्तार

780 0

बाराबंकी। बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari ) के एंबुलेंस केस में आज बड़ी कार्रवाई हुई है। बाराबंकी पुलिस ने डॉ. अलका राय और शेषनाथ राय को गिरफ्तार किया है। बता दें कि अलका राय, मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका हैं।

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुख्तार (Mukhtar Ansari) को जिस एंबुलेंस से मोहाली कोर्ट में पेश किया गया था, उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।

दरअसल, जब मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद था, तब उसे मोहाली कोर्ट में पेश किया गया था। मुख्तार (Mukhtar Ansari) यूपी के बाराबंकी की नंबर प्लेट लगी एंबुलेंस से मोहाली कोर्ट पहुंचा था। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो पाया कि इस एंबुलेंस का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्रेशन कराया गया है जिसके बाद बाराबंकी की नगर कोतवाली में इसे लेकर केस दर्ज किया गया था जिसमें पुलिस ने मुख्तार अंसारी को भी साजिश और जालसाजी का आरोपी बनाया है।

इस मामले में बाराबंकी पुलिस की जांच के दौरान मऊ की डॉ. अलका राय उनके सहयोगी डॉ. शेषनाथ राय, मुख्तार अंसारी, मुजाहिद, राजनाथ यादव समेत कुछ अन्य लोगों के नाम सामने आये। इन लोगों पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर एंबुलेंस को खरीदने का आरोप है। इसके साथ ही अवैध पंजीयन के बावजूद अपने कब्जे में रखकर एंबुलेंस का संचालन किया। इस मामले में विवेचना के आधार पर धारा 120 बी, 506, 177 आईपीसी और 7 क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट एक्ट की बढ़ोतरी की गई थी।

Related Post

AK Sharma paid tribute to Sardar Patel on his 150th birth anniversary.

प्रधानमंत्री के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की संकल्पना सरदार पटेल के सपनों का साकार रूप: एके शर्मा

Posted by - October 31, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ प्रवास के दौरान आज प्रातः बलिया मोड़…
CM Dhami

सीएम धामी ने ‘दि बीटल्स एण्ड दि गंगा फेस्टिवल-2023’ का किया शुभारंभ

Posted by - October 27, 2023 0
पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Yogi) ने शुक्रवार को स्वर्गाश्रम, यमकेश्वर, पौड़ी में ‘दि बीटल्स एण्ड दि गंगा फेस्टिवल –…
CM Yogi's roar in Sitamarhi, Bihar

सीतामढ़ी में सीएम योगी की हुंकार, बोले- जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं

Posted by - November 6, 2025 0
सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) के दूसरे चरण के प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को…
Mission Shakti

देवीपाटन मंडल में ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ से गूंजा महिला सशक्तिकरण का स्वर

Posted by - October 6, 2025 0
लखनऊ/गोंडा: योगी सरकार के मिशन शक्ति 5.0 अभियान (Mission Shakti) के तहत देवीपाटन मंडल मुख्यालय में साेमवार को महिलाओं और…