टैंकर और बस में टक्कर, 12 लोग जिंदा जले

617 0

राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट बस टैंकर ट्रेलर (Tanker and bus collide) से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बस में सवार 12 लोगों की जलकर मौत हो गई।

हादसे के बाद बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर जाम लग गया। बताया जा रहा है कि टैंकर से टक्कर के बाद बस में आग लग गई। बस में हादसे के समय 25 लोग सवार थे। प्रशासन 10 लोगों को बाहर निकालने में सफल रहा है। बड़ी संख्या में पुलिसबल भी मौके पर पहुंच गया है।

बस में सवार एक यात्री ने बताया कि बस 9:55 पर बालोतरा से रवाना हुई थी। इसी दौरान सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे टैंकर ने बस को टक्कर मार दी। जिसके बाद बस में अचानक आग लग गई आग इतनी भयंकर थी कि चंद मिनटों में बस जलकर खाक हो गई। हालांकि, 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

Rajasthan : बाड़मेर में बस और टैंकर की जबरदस्त टक्कर, 12 लोगों की जिंदा  जलकर मौत और कई घायल - पर्दाफाश

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के साथ ही पचपदरा विधायक मदन प्रजापत प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई संभागीय आयुक्त समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनके शव को भी निकालने की कोशिश की जा रही है।

Related Post

CM Dhami

देहरादून में बन रही देश की पांचवीं साइंस सिटी, उत्तराखंड को मिलेगा विज्ञान व नवाचार का नया केंद्र

Posted by - March 1, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान धाम, झाझरा में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा…
PM

PM नरेंद्र मोदी आज ‘मैरीटाइम इंडिया सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे

Posted by - March 2, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से ‘मैरीटाइम इंडिया समिट 2021’ (Maritime India Summit 2021)का…
pushkar singh dhami

सीएम पुष्कर ने प्रदान की विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

Posted by - January 4, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar) ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री…