यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद, बीजेपी नेता को मारी गोली

580 0

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लगातार क्राइम ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है,वहीं, प्रयागराज के झूंसी में बीजेपी मंडल अध्यक्ष को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। घायल अवस्था में 22 वर्षीय अवधेश मौर्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, बीजेपी नेता को गोली मारने के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि, अवधेश के खिलाफ भी एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की तलाश चल रही है।

बताया जाता है कि, सोमवार देर रात वह गांव से बाहर एक धार्मिक स्थल के पास भाजपा नेता जख्मी हालत में पाए गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि, बीजेपी नेता अवधेश की कमर के पास गोली लगी है। झूंसी के ईसीपुर गांव पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की है, लेकिन पुलिस को ग्रामीणों से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस घायल भाजपा नेता के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी। अवधेश की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Related Post

अजय कुमार लल्लू

CCA के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर पुलिसिया कार्रवाई की, न्यायिक जांच हो : अजय कुमार लल्लू

Posted by - December 22, 2019 0
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजनशिप (NRC) को लेकर उत्तर प्रदेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन को…
CM Yogi

भाई-भतीजावाद खत्म कर सरकार कर रही निष्पक्ष-पारदर्शी भर्तियां : योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 22, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मिशन रोजगार (Mission Rojgar) के तहत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत…
district hospital

संभल के कायाकल्प में जुटी योगी सरकार, बहजोई में अत्याधुनिक जिला अस्पताल की सौगात

Posted by - March 29, 2025 0
लखनऊ। पूर्व की सरकारों में तुष्टिकरण में आगे रहे और विकास के मामले में पिछड़े संभल के कायाकल्प को योगी…