दो दिनों के लिए डेनमार्क जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर

657 0

विदेश मंत्री एस जयशंकर सेंट्रल यूरोप के अपने चार दिवसीय दौरे के तहत 4 सितंबर यानी आज नॉर्डिक देश डेनमार्क का दौरा करेंगे। जयशंकर ने अपनी यात्रा के पहले दो दिनों यानी 2 और 3 सितंबर को स्लोवेनिया और क्रोएशिया के बाल्कन देशों का दौरा किया था और यूरोपीय संघ के साथ भारत के हितों को आगे बढ़ाते हुए दोनों देशों के नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बातचीत की थी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर का यात्रा के तीसरे और चौथे दिन शनिवार और रविवार को डेनमार्क में कार्यक्रम होना है, जहां मंत्री अपने समकक्ष के साथ बैठक में शामिल होंगे। केंद्रीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार जयशंकर की सेंट्रल यूरोप की चार दिवसीय यात्रा इन तीन मध्य यूरोपीय देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करने के लिए है। मंत्री अपनी यात्राओं के दौरान, यूरोपीय संघ के साथ भारत के “बहुआयामी संबंध” को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

KBC 13: धोनी से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाए गांगुली-सहवाग

डेनमार्क में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत-डेनिश संयुक्त आयोग की बैठक के चौथे दौर की सह-अध्यक्षता करने वाले हैं, जिसमें वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान स्थापित ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के तहत द्विपक्षीय सहयोग की व्यापक समीक्षा करने की योजना है। जयशंकर इससे पहले स्लोवेनिया में यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक में शामिल हुए थे। साथ ही उन्होंने अपने समकक्षों के साथ ‘आपसी हितों’ के मुद्दों पर भी चर्चा की।

Related Post

cm yogi

‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित है जीतः सीएम योगी

Posted by - October 8, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रसन्नता…
IGRS Portal

आईजीआरएस की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे

Posted by - May 10, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले नौ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में…
Deepotsav

अयोध्या दीपोत्सव के लिए बनाए जा रहे 15 अस्थायी चिकित्सालय

Posted by - October 14, 2025 0
अयोध्या: दीपोत्सव 2025 (Deepotsav) को अविस्मरणीय और पूर्णतः सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग…
CM Yogi

बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने सीएम योगी को दी बधाई

Posted by - May 4, 2026 0
गोरखपुर। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…