फिरोजाबाद में डेंगू का डर, लोग घर छोड़ने को हुए मजबूर

615 0

फिरोजाबाद में इस समय डेंगू बुखार और वायरल से 50 की मौत हो चुकी है, लेकिन इतनी मौतों के बाद भी नगर निगम के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां आज भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। किशन नगर में घरों के बाहर इतना पानी भरा हुआ है और गंदगी है कि लोगों का घर से निकलना काफी मुश्किल हो गया है। आलम तो यह है कि लोग अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे, उन्हें डर है कि कहीं डेंगू बुखार की चपेट में न आ जाये।

नगला अमान की गलियां सूनी पड़ी हैं। चौपाल पर इक्का-दुक्का लोग बैठे हैं। जिस नीम के पेड़ के नीचे ठहाके लगते थे, आज मातम पसरा हुआ है। घरों के आंगन सूने पड़े हैं। घरों में बच्चों की किलकारियां नहीं, उनकी दर्द भरी आहें सुनाई दे रही हैं। उन्हें ग्लूकोज की बोतलें चढ़ रही हैं। नन्हीं सी जानों के जिस्म को सुइयों ने घायल कर दिया है। यह वही गांव है, जहां डेंगू से पहली मौत हुई थी। इसके बाद इस जानलेवा बीमारी ने पूरे जिले को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रेरणा शर्मा नगर आयुक्त फिरोजाबाद ने बताया कि ‘हमारे शहर के कई वार्डो में डेंगू और बुखार वायरल का प्रकोप फैल गया है, नगर निगम ने अपने सभी कर्मचारियों को लगा रखा है, हमने स्पेशल टीम बनाई है। वह खाली प्लॉट और जहां गंदगी है, उसकी साफ-सफाई को देखती है और गंदगी को वहां से खत्म करती है। जितने भी डेंगू प्रभावित क्षेत्र हैं वहां हमने सफाई कर्मचारी बढ़ा दिए हैं लेकिन लगातार बारिश होने की वजह से जलभराव बराबर हो रहा है।

काँग्रेस तैयार: रामलीला मैदान में होगी जनसभा !

‘ उन्होंने बताया कि ‘हमारे सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं, कुछ जगह जलभराव होता है, वह निकल जाता है लेकिन जहां जलभराव नहीं निकलता वहीं उसी दिन उसे निकाला जाता है, जहां पानी नहीं निकल पाता है वहां कैरोसिन ऑयल डाला जा रहा है। एंटी लारवा का छिड़काव बराबर किया जा रहा है।

Related Post

AK Sharma

पूर्वांचल की जनता समय आने पर अपना समर्थन सही व्यक्ति को नहीं देती: एके शर्मा

Posted by - June 18, 2023 0
लखनऊ/मऊ। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 09 साल पूरा होने के…
28 lakh lamps will be lit up to welcome Lord Ram

Deepotsav 2023: थ्री डी में दिखेगा भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर

Posted by - November 9, 2023 0
अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन सातवें दीपोत्सव (Deepotsav) को भव्यता प्रदान करने के लिए 3डी इंपैक्ट आधारित राम…
CM Yogi

पीएम मोदी को वाराणसी में मिले मत इतने ज्यादा हों कि पूरा देश गर्व करे: सीएम योगी

Posted by - April 3, 2024 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में वाराणसी लोकसभा चुनाव संचालन समिति की…