GDP की खुमारी में डूबी सरकार को BJP सांसद ने दिया झटका!

631 0

कोरोना संकट के बीच वित्तीय वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी में 20.1 फीसदी का उछाल आया है जिसे भाजपा नेता उपलब्धि बता रहे हैं। भाजपा के ही राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने लाइव मिंट की एक रिपोर्ट शेयर करते हुए कहा- अगस्त में 15 लाख लोगों ने नौकरी खोई है। स्वामी ने बताया कि सीएमआईई के अनुसार जुलाई में कार्यरत लोगों की संख्या 399.38 मिलियन से गिरकर 397.78 मिलियन हो गई।

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक शहरी बेरोजगारी दर लगभग 1.5 फीसदी से बढ़कर 9.78 फीसदी हो गई है, जुलाई में यह 8.3 फीसदी थी। एक यूजर ने लिखा- भाजपा जीडीपी में उछाल को ऐतिहासिक बता रही है और आप नौकरियों के जाने का आंकड़ा बता रहे हैं, सच यही है लेकिन सरकार मानेगी नहीं।

CMIE के डेटा के मुताबिक अगस्त में शहरी बेरोजगारी दर लगभग 1.5 फीसदी बढ़कर 9.78 फीसदी हो गई। जुलाई में देश में शहरी बेरोजगारी दर 8.3 फीसदी थी। इसी तरह ग्रामीण बेरोजगारी दर भी अगस्त में 1.3 फीसदी बढ़कर 7.64 फीसदी हो गई। जुलाई में यह 6.34 फीसदी थी।

सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन

स्वामी ने ट्वीट कर लिखा था कि , “जब देश की अर्थव्यवस्था में गहरी गिरावट हो रही है ऐसे समय में सार्वजनिक उद्यम को बेचना मानसिक दिवालियापन और हताशा का संकेत है। यह एक अच्छी सोच नहीं है। मोदी सरकार इस बात से इनकार नहीं कर सकती कि सीएसओ के आंकड़े बताते हैं कि 2016 के बाद से जीडीपी में हर साल गिरावट आई है।”

Related Post

प्रवासी मजदूरों की हालत

प्रवासी मजदूरों की हालत देख दुखी हुईं ये एक्ट्रेस, कविता के माध्यम से बयां किया दर्द

Posted by - June 11, 2020 0
मुंबई। पूरा देश इन दिनों कोरोना वायरस की मुसीबत से जूझ रहा है। कोविड-19 के बढ़ते खतरे से निपटने के…
CM Dhami, PM Modi

प्रधानमंत्री से राज्य के विकास और शीतकालीन यात्रा पर हुई चर्चा: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - January 7, 2025 0
देहारादून। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात…
पुलिस कमिश्नर प्रणाली

लखनऊ-नोएडा में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर मुहर, मुंबई या गुड़गांव मॉडल पर फैसला आज

Posted by - January 11, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होगा। मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार देर रात…