Bank of Baroda

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा हिंदी में व्‍हाट्सएप बैंकिंग सेवा का शुभारंभ

574 0

लखनऊ: देश के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने बैंकिंग को आसान एवं सर्वसुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हाल ही में अपनी व्‍हाट्सएप बैंकिंग सेवा (Whatsapp banking service) को हिंदी भाषा में आरंभ किया है। बैंक द्वारा भारतीय भाषा (Indian language) में उपलब्‍ध करायी गई यह सेवा अपने आप में एक विशिष्‍ट पहल है एवं इसे आमजन की सुविधा को ध्‍यान में रखकर तैयार किया गया है। ग्राहक अब बैंक की व्‍हाट्सएप बैंकिंग की हिंदी सेवा के माध्‍यम से विभिन्‍न बैंकिंग सुविधाओं के आसान उपयोग से लाभान्वित हो सकेंगे।

इस सेवा को प्रारंभ करने के लिए ग्राहक को बैंक में दर्ज अपने मोबाइल नंबर से 8433888777 पर ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा। ग्राहक को हिंदी में व्‍हाट्सएप बैंकिंग सेवा का चयन करने हेतु विकल्‍प प्राप्त होगा जिसे चयनित कर ग्राहक व्‍हाट्सएप बैंकिंग के तहत प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का लाभ हिंदी भाषा में उठा पाएंगे। ग्राहक इस सेवा के माध्यम से अपने खाते की शेष राशि, खाता विवरणी, चेक बुक अनुरोध, चेक बुक की स्थिति, अपना पंजीकृत ईमेल आईडी, फास्टैग शेष राशि, फास्टैग लघु विवरणी, नए फास्टैग के लिए अनुरोध, डेबिट कार्ड ब्लॉक, डेबिट कार्ड के लेनदेन को डिसेबल, धन-संपदा प्रबंधन सेवा जैसी अन्‍य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा नेता समेत दो की हत्‍या, शहर छोड़ कर फरार आरोपी

डिजिटल बैंकिंग के दौर में व्‍हाट्सएप बैंकिंग की सुविधा बैंकिंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है जो ग्राहकों को अधिकांश बैंकिंग सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराने में सक्षम है। बैंक इस सुविधा के माध्यम से चौबीस घंटे ग्राहक को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगा और सरल बैंकिंग को सुनिश्चित करते हुए अपने ग्राहक आधार में भी वृद्धि कर सकेगा। बैंक ऑफ़ बड़ौदा भारतीय भाषा में ऐसी सुविधा उपलब्ध कराने वाले अग्रणी बैंकों में है।

यह भी पढ़ें : बर्बाद हो रही पापा की पारी, चलती स्कूली बस में बियर पीकर कर रही ये काम

Related Post

Maha Kumbh

त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे राजनेता, करोड़ों श्रद्धालुओं संग साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

Posted by - February 19, 2025 0
महाकुम्भ नगर। विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ राजनीतिक हस्तियों…
Maha Kumbh

महाकुंभ में संलग्न स्वच्छताकर्मियों और नाविकों को मिलेगा स्वच्छता मित्र सुरक्षा बीमा का लाभ

Posted by - November 23, 2024 0
प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को सीएम योगी (CM Yogi) के विजन के मुताबिक स्वच्छ और स्वस्थ महाकुम्भ बनाने का…
State Employees Joint Council

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कहा-‘पंचायत चुनाव की मतगणना हो स्थगित, नहीं तो होगा आंदोलन’

Posted by - April 30, 2021 0
लखनऊ । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (State Employees Joint Council) ने सरकार से पंचायत चुनाव की मतगणना को स्थगित करने…
AK Sharma

एके शर्मा ने सफाई मित्रों को सफाई किट देकर, शाल भेंटकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

Posted by - September 26, 2024 0
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने जनपद अलीगढ़ में अपने प्रवास के…