CM Yogi

महाकुम्भ ने दुनिया को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

181 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कहा कि इस दिव्य और भव्य आयोजन ने न केवल ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-सर्वसमावेशी भारत’ की भावना को साकार किया, बल्कि ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का भी विश्वव्यापी संदेश दिया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के चालू बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को लोकसभा में कहा कि पूरे विश्व ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) के रूप में भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए। ये जनता जनार्दन का और जनता के संकल्पों के लिए और जनती की श्रद्धा से प्रेरित महाकुम्भ था।

पीएम मोदी ने कहा कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) में हमने राष्ट्रीय चेतना के जागरण के विराट दर्शन किए हैं। ये राष्ट्रीय चेतना नए संकल्पों के सिद्धि के लिए प्रेरित करती है।

मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में संपन्न हुए एकता के महायज्ञ ‘महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज’ के स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक आयोजन ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-सर्वसमावेशी भारत’ के साथ ही ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का आत्मीय संदेश पूरी दुनिया को दिया है।

‘आस्था’ आजीविका का माध्यम हो सकती है, ‘संस्कृति’ राष्ट्र की समृद्धि का कारक बन सकती है, महाकुम्भ-2025, प्रयागराज ने यह उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। सीएम योगी ने कहा कि महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज के आयोजन से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन।

Related Post

Tiger friends

योगी सरकार ने मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को तैयार की चेनलिंक और सोलर फेंसिग

Posted by - June 2, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में वन एवं वन्यजीव विभाग ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को…
Laurent Tripone

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Posted by - May 12, 2024 0
गोरखपुर । फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने (Laurent Tripone) ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) में शिवावतार महायोगी गुरु गोरक्षनाथ…
CM Yogi

मां विंध्यवासिनी के दर पर सीएम योगी ने झुकाया शीश

Posted by - September 23, 2024 0
मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को मीरजापुर पहुंचे। उन्होंने यहां मां विंध्यवासिनी के दर पर शीश झुकाया। मुख्यमंत्री…
yogi cabinet

महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, 1 करोड़ तक की संपत्ति पर मिलेगी स्टाम्प शुल्क में छूट

Posted by - July 22, 2025 0
लखनऊ। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में योगी सरकार (Yogi Government) ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब…