महाराष्ट्र मे जिस मंत्री ने नारायण राणे को गिरफ्तार करने का दिया ऑर्डर, उसे ईडी ने थमाया नोटिस

648 0

महाराष्ट्र में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार करने का आर्डर देने वाले परिवहन मंत्री अनिल परब को ईडी ने नोटिस थमाया है। राज्य के परिवहन मंत्री परब को पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- ईडी की तरफ से आया नोटिस उम्मीद के अनुरूप है, अब पार्टी कानूनी रूप से लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा- जन आशीर्वाद यात्रा खत्म हो गई, अब केंद्र ने अपना काम शुरु कर दिया, अनिल परब रत्नागिरी जिले के प्रभारी मंत्री हैं, घटनाक्रम को समझिए।

बता दें कि नारायण राणे ने अपनी यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कही थी जिसके बाद हंगामा हो गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। याचिका अधिवक्ता अनिकेत निकम ने दायर किया है। न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जमादार की पीठ ने निकम को अदालत जाने से पहले उचित प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश दिया है। नासिक, पुणे और महाड थाने में दर्ज तीन प्राथमिकी को रद्द करने के लिए भी आवेदन दिया गया है। कोर्ट ने रद्द करने की याचिका पर भी सुनवाई नहीं की है।

सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर करने की मांग, बीजेपी विधायक ने सीएम योगी को लिखा पत्र

केंद्रीय मंत्री राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कथित तौर पर कहा, ‘यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’ राणे ने दावा किया कि 15 अगस्त को जनता को संबोधित करते समय ठाकरे यह भूल गए थे कि आजादी को कितने साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाषण के बीच में वह अपने सहयोगियों से पूछ रहे थे कि स्वतंत्रता दिवस को कितने साल हुए हैं।

Related Post

CM Bhajan Lal

‘अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की सप्लाई चेन का विश्वसनीय साथी बनने के लिए राजस्थान उत्सुक’: मुख्यमंत्री

Posted by - October 15, 2024 0
म्यूनिख/ जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal) के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी…

सिद्धू के सलाहकार मालविंदर माली ने दिया इस्तीफा, बोले- मुझे कुछ हुआ तो अमरिंदर होंगे जिम्मेदार

Posted by - August 27, 2021 0
पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने इस्तीफा दे दिया है। माली ने दावा किया कि…
Chandrkant Patil

अगले 15 दिनों में महाराष्ट्र के दो मंत्री देंगे इस्तीफा : चंद्रकांत पाटिल

Posted by - April 8, 2021 0
मुंबई। भाजपा की महाराष्ट्र ईकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राज्य के दो…
काल्विन ताल्लुकेदार्स कालेज

कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कालेज में अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन

Posted by - February 9, 2020 0
लखनऊ। काल्विन ताल्लुकेदार्स कालेज ने रविवार को अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 10 विद्यालयों के 150…