भाजपा नेताओं ने जिस नरसिंहानंद को बताया हिन्दुओं का मसीहा अब वही दे रहा महिलाओं को गाली

744 0

गाजियाबाद के डासना स्थित शिव शक्ति मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती अपने एक वीडियो की वजह से विवादों में हैं। महिलाओं को लेकर नरसिंहानंद ने जो टिप्पणी की उसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हो रही है, लोगों में भारी गुस्सा है। वीडियो में नरसिंहानंद कहते हैं- राजनीति में जो महिलाएं दिखाई पड़ती है वो किसी न किसी एक नेता की &%$# हुआ करती थीं।नरसिंहानंद ने आगे कहा- BJP में जितनी भी महिलाएं दिखाई दे रही हैं, वह एक नेता के पास गईं और दूसरे के पास नहीं तो दूसरा उनका काम नहीं करेगा…तीसरे से काम है तो तीसरे के पास जाना है। पूरा मजा आ रहा है।

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा और कपिल मिश्रा ने नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग की है। महिला आयोग ने FIR और गिरफ्तारी के लिए DGP को पत्र लिखा है। वीडियो वायरल होने के बाद कई बीजेपी नेताओं ने यति नरसिंहानंद सरस्वती को घेरा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने नरसिंहानंद का वीडियो ट्वीट करते हुए NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा और UP पुलिस को टैग किया और कार्रवाई की मांग की।

महाराष्ट्र मे जिस मंत्री ने नारायण राणे को गिरफ्तार करने का दिया ऑर्डर, उसे ईडी ने थमाया नोटिस

वीडियो में नरसिंहानंद कहते हैं, ‘ये अमूल्य ज्ञान कहीं दुनिया में सुनने को नहीं मिलेगा। राजनीति में जो महिलाएं दिखाई पड़ती थीं वो किसी न किसी एक नेता की &%$# हुआ करती थीं। या किसी बड़े नेता की बेटी-बहन या बहू-पत्नी…उसके बाद आई समाजवादी पार्टी वालों की सरकार, वहां भी महिला किसी एक की ही होती थी। फिर आई मायावती की सरकार, ये औरतों वाला मामला उनकी सरकार में नहीं चलता था। वहां कोई भी नेता किसी भी औरत को टिकट नहीं दिलवा सकते। न वादा कर सकते कि मैं तुम्हारी सिफारिश बहनजी से कर दूंगा। पता चला कि बहनजी ने उसका ही टिकट काट दिया…’

Related Post

UPSIDA

34 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों के वार्षिक रखरखाव पर 43 करोड़ रुपए खर्च करेगा यूपीसीडा

Posted by - September 8, 2024 0
लखनऊ/कानपुर। अपने औद्योगिक क्षेत्रों के रखरखाव और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन में सुधार के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास…
CM Yogi

सिंगापुर में मिले ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, ₹60 हजार करोड़ के हुए एमओयू: सीएम योगी

Posted by - February 24, 2026 0
सिंगापुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ सिंगापुर दौरे पर…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में क्राउड कंट्रोल के लिए योगी सरकार की खास प्रशिक्षित माउंटेड पुलिस मेले में रहेगी तैनात

Posted by - December 10, 2024 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) में क्राउड कंट्रोल के लिए योगी सरकार की खास प्रशिक्षित माउंटेड पुलिस मेले में तैनात…
Chandrashekhar Upadhyay

‘नीरज चौरसिया’ को जानते हैं भागवत, नरैण व चम्पत दादू?: चंद्रशेखर उपाध्याय

Posted by - January 14, 2024 0
लखनऊ। 22अक्टूबर 1990, मथुरा गोवर्धन मार्ग पर स्थित एक विद्यालय के छात्रावास में अर्द्ध-रात्रि डॉ. चन्द्रभान गुप्ता (भारतीय जनता पार्टी…