भारत अफगान लोगों के हितों के अनुरूप अपनी नीति तैयार करे- तालिबान प्रवक्ता मुजाहिद

786 0

तालिबान प्रवक्ता जुबिउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि तालिबान भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है। उन्होंने संकल्प लिया कि अफगानिस्तान की भूमि का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं करने दिया जाएगा।मुजाहिद ने कहा कि जिसके हाथ में अब अफगानिस्तान की बागडोर है वह भारत को क्षेत्र में एक अहम हिस्सा मानता है। पाकिस्तान के एआरवाई समाचार चैनल ने मुजाहिद के हवाले से कहा- हमारी आकांक्षा है कि भारत अफगान लोगों के हितों के अनुरूप अपनी नीति तैयार करे।

आतंकवादी संगठनों के सिर उठाने की आशंका से जुड़े सवाल के जवाब में मुजाहिद ने कहा- हमने पहले भी कहा है कि हम अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी अन्य देश के खिलाफ नहीं करने देंगे।अफगानिस्तान में ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ और ‘इस्लामिक स्टेट’ के दोबारा सिर उठाने की आशंका से जुड़े सवाल के जवाब में मुजाहिद ने कहा, ‘हमने पहले भी कहा है कि हम अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी अन्य देश के खिलाफ नहीं करने देंगे।  हमारी नीति बिलकुल स्पष्ट है। ’ चैनल के मुताबिक मुजाहिद का यह कहना था कि पाकिस्तान और भारत को लंबित मुद्दों का समाधान निकालने के लिए एक साथ बैठना होगा क्योंकि ये दोनों पड़ोसी हैं और उनके हित एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

इससे पहले प्रवक्ता ने पाकिस्तान को तालिबान का दूसरे घर जैसा बताया था. साथ ही पड़ोसी देश के साथ व्यापार और रणनीतिक संबंधों को गहरा करने की बात कही।  जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान सीमा साझा करते हैं।  इसके साथ ही जब धर्म की बात आती है तो भी दोनों देश पारंपरिक रूप से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

यूपी : 5 महीने बीतने के बाद भी पंचायत चुनाव में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों को नहीं मिली मदद

बता दें पाकिस्तान पर हमेशा से ही तालिबान को लड़ाके, पैसा और हथियार देकर उसकी मदद करने के आरोप लगते रहे हैं।  हालांकि पाकिस्तान इन आरोपों को खारिज कर देता है।  लेकिन तालिबान का अफगानिस्तान पर जब कब्जा हुआ, तो पाकिस्तान में कई जगह इसका जश्न भी मनाया गया, जिसकी तस्वीरें सामने आई थीं।

Related Post

Amit Shah

बंगाल की भूमि भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई, पैसा खाने वालों को भेजेंगे जेल : गृह मंत्री शाह

Posted by - March 23, 2021 0
गोसाबा । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के गोसाबा में एक जनसभा को…
cm yogi

देश में आबादी के लिहाज से सबसे बड़े राज्य के युवा अब बनेंगे स्मार्ट : सीएम योगी

Posted by - January 7, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि प्रदेश में एक करोड़ विद्यार्थियों को मुफ्त दिए जा रहे…
owaisi

ओवैसी ने अलकायदा लताड़ा, पैगंबर की रक्षा के लिए आतंकियों की ज़रूरत नहीं

Posted by - June 9, 2022 0
नई दिल्ली: पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) मामले में भारत को धमकी देने वाले आतंकी संगठन अलकायदा पर असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin…
CM Yogi

सीएम योगी का सपा पर तंज ‘हम जीते तो ठीक, भाजपा जीते तो ईवीएम की गड़बड़ी’

Posted by - May 27, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए सदन को…
Atal Residential Schools

अटल आवासीय विद्यालयों ने रचा इतिहास, पहली ही CBSE बोर्ड परीक्षा में 93.15% परिणाम

Posted by - April 16, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी अटल आवासीय विद्यालय योजना (Atal Residential Schools) ने अपनी पहली ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा…