ट्विटर विवाद :मनीष माहेश्वरी का ट्विटर इंडिया से तबादला!

663 0

देश में सोशल मीडिया को लेकर छिड़े घमासान के बीच ट्विटर ने बड़ा फैसला लिया। कंपनी ने मनीष माहेश्वरी का ट्विटर इंडिया से तबादला कर दिया गया। अब वह अमेरिका में कंपनी का कामकाज संभालेंगे। उन्हें सैन फ्रांसिस्को में वरिष्ठ निदेशक के पद पर नियुक्ति दी गई है। बता दें कि मनीष माहेश्वरी ने बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर साल 2019 में ट्विटर इंडिया का कामकाज संभाला था। वह करीब दो साल तक इस पद पर बने रहे। ट्विटर ज्वाइन करने से पहले वह नेटवर्क 18 के साथ जुड़े हुए थे।

बता दें कि मनीष माहेश्वरी पिछले कुछ समय से विवादों में भी थे। दरअसल, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विटर इंडिया का मैनेजिंग डायरेक्टर लिखा था। हालांकि, वह कहते थे कि वह ट्विटर अमेरिका को रिपोर्ट करते हैं। तबादले का एलान होने के बाद उन्होंने ट्विटर हैंडल पर अपना बायो भी बदल दिया। पहले उन्होंने मैनेजिंग डायरेक्टर इंडिया लिखा था, जिसे अब बिजनेस ऐट ट्विटर इंडिया कर दिया गया।

बता दें कि मनीष माहेश्वरी ने अपने बायो में भी कई बदलाव किए। उन्होंने लिखा कि वह कंटेंट के इंचार्ज नहीं है, क्योंकि कंटेंट ट्विटर इंक मैनेज करता है। ट्विटर इंक का मतलब ट्विटर अमेरिका है। वहीं, अपने बायो में उन्होंने ग्रीवांस अधिकारी विनय प्रकाश का ईमेल आईडी भी दिया।

क्या आजादी की एक लड़ाई अब ट्विटर के खिलाफ लड़नी पड़ेगी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर ने इस संबंध में एक ईमेल जारी किया, जिसमें लिखा है कि इंडिया कंट्री डायरेक्टर एंड हेड ऑफ इंडिया के पद पर करीब दो साल तक हमारी टीम संभालने के बाद अब मनीष सैन फ्रांसिस्को में सीनियर डायरेक्टर, रेवेन्यू स्ट्रेटजी एंड ऑपरेशंस के रूप में एक नई भूमिका निभाएंगे। वह डेट्रा मारा को रिपोर्ट करेंगे। ट्विटर ने इस ईमेल की पुष्टि भी कर दी है। अब ट्विटर की मौजूदा सेल्स हेड कनिका मित्तल और मौजूदा बिजनेस हेड नेहा शर्मा इंडिया को को-लीड करेंगी। ये दोनों ट्विटर जापान के वीपी यू सासामोतो को रिपोर्ट करेंगी।

Related Post

CM Yogi participated in the Prakash Parv of Guru Gobind Singh Ji

शहीद पिता के पुत्र और शहीद पुत्रों के पिता हैं गुरु गोबिंद सिंह महाराजः सीएम योगी

Posted by - January 6, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज शहीद पिता के पुत्र हैं और शहीद…
CM Yogi

गुरुवार से शनिवार तक विशिष्ट अनुष्ठान व आराधना में लीन रहेंगे सीएम योगी

Posted by - October 9, 2024 0
गोरखपुर। शिवावतार गुरु गोरखनाथ की तपस्थली गोरक्षपीठ में शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा से जारी आनुष्ठानिक कार्यक्रम गुरुवार से और विशिष्टता…
Brajesh Pathak-Akhilesh

हमेशा लोकतंत्र के विरोध में रही सपा, अब इमरजेंसी लगाने वालों के साथ खड़े हैं अखिलेशः ब्रजेश पाठक

Posted by - October 11, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला…
CM Yogi

सीएम योगी की अधिकारियों को दो टूक- किसी भी शिकायतकर्ता को उसी समस्या को लेकर दोबारा न आना पड़े

Posted by - January 7, 2024 0
गोरखपुर। दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए को सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को लोगों की फरियाद सुनने…