डीआईजी से बोले व्यापारी, पुलिस दे रही सट्टे को बढ़ावा

572 0

जलेसर में लूट की घटना को लेकर शुक्रवार को पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ मंडल दीपक कुमार जलेसर पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों ने उनके सामने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि पुलिस जुआ-सट्टा को बढ़ावा दे रही है। इस पर डीआईजी ने सट्टा गिरोह के सरगनाओं को पकड़ने के निर्देश दिए। वहीं लूट का खुलासा जल्द करने का आश्वासन दिया।

नगर पालिका परिसर में हुई बैठक के दौरान डीआईजी ने जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों से कहा कि मंडल स्तरीय स्पेशल क्राइम के जानकार पुलिस कर्मियों की टीम बनाकर सही खुलासा किया जाएगा। 15 दिन में खुलासा करने का भरोसा दिया। स्थानीय पुलिस की शिकायतों को लेकर डीआईजी ने कहा कि मैं आप लोगों को अपना निजी मोबाइल नंबर देकर जाऊंगा।

कोई शिकायत न सुने जाने पर सीधे संपर्क कर सकते हैं। अगर कोतवाल भी दोषी पाया जाता है तो उसको भी जेल भेजा जाएगा। सट्टे को लेकर कहा कि यह किसी एक जगह पर सीमित नहीं होता, इसका बड़ा नेटवर्क होता है, जो छोटे लोगों को शिकार बनाते हैं।

जरूरत पड़ती है तो एसटीएफ लगाकर दूसरे जिलों से भी सरगनाओं को पकड़ेंगे। इस मौके पर विधायक जलेसर संजीव दिवाकर, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पालिका चेयरमैन विकास मित्तल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, पवेंद्र सिंह पम्मी, सभासद उत्साह भारद्वाज, राकेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता, जेपी सिंह, दिनेश बंसल, नवीन प्रताप सिंह, बाबू खान प्रधान, जेपी सिंह, सोनू सराफ, मिंकल बंसल आदि मौजूद रहे।

महाराष्ट्र: परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ी, रंगदारी मामले लुकआउट नोटिस जारी

कस्बा जलेसर के ही कोठीवाल कोल्ड स्टोरेज के संचालक व्यापारी हृदेश कुमार बंसल, बाबा कोल्ड स्टोरेज के रवि गर्ग और माया कोल्ड स्टोरेज के देवेंद्र वार्ष्णेय ने एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत की। साथ ही बाबा कोल्ड स्टोर के स्वामी ने अपने मुनीम रामदत्त शर्मा के साथ गाली-गलौज कर धमकी देने का आरोप माधव जादौन व शिवम निवासी पटना व दो अन्य पर लगाते हुए शिकायत की। डीआईजी ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराया।

Related Post

Siddharth Nath

UP के मंत्री सिद्धार्थ सिंह का आरोप-दिल्ली के CM ने जल्दबाजी में लगाया लॉकडाउन’

Posted by - April 20, 2021 0
ऩई दिल्ली। देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 20,31,977 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,31,08,582 है।…
Solar

यूपीसीडा लगाएगा 12 नए सौर संयंत्र, औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ेगी हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी

Posted by - June 14, 2025 0
लखनऊ/कानपुर । उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
CM Yogi

प्रयागराज कुंभ में श्रद्धालुओं के लिए बड़ा उपहार होगा गंगा एक्सप्रेस-वे, तेज कराएं काम: सीएम योगी

Posted by - November 17, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को प्रदेश में एक्सप्रेसवेज निर्माण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रदेश…