किसान आंदोलन दबाने के लिए देशभक्ति का सहारा! भाजपा निकालेगी 14 दिन की तिरंगा यात्रा

787 0

केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए नए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर जारी है, जिसे लेकर भाजपा बैकफुट पर है। भाजपा ने किसान आंदोलन को कमजोर करने के लिए शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है, जो हरियाणा में 14 दिन चलेगी। इस यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ एवं कृषि मंत्री जेपी दलाल भी शामिल हुए, उन्होंने इस तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बताया है।

कई स्थानों पर तिरंगे के अपमान की भी खबर सामने आई है, कहीं तिरंगे को हरी झंडी के रूप में इस्तेमाल किया गया तो कहीं रैली खत्म होने पर जमीन पर रख दिया गया। भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा- भाजपा एक साजिश के तहत ये यात्रा निकाल रही है, हमने किसानों को साफ कहा है कि इसका विरोध नहीं करना है।

आठ माह से जारी किसान आंदोलन के बीच भाजपा की यह तिरंगा यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। सरकार व किसानों के बीच चल रहे टकराव से निपटने के लिए भाजपा ने शहीदों की याद में प्रदेश भर के हर हलके में तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला किया है। ख़ास बात ये है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने भी इस यात्रा का विरोध न करने ऐलान किया है। इसके बाद भाजपा व पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस भी ली है।

अखिलेश यादव का बसपा-कांग्रेस से सवाल, कहा- लड़ाई हमसे है या फिर भाजपा से?

भिवानी के बहल क़स्बे से लोहारू क़स्बे तक हजारों ट्रैक्टरों के क़ाफ़िले के साथ निकाली गई इस यात्रा की अगुवाई कर रहे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हज़ारों किसानों ने शहीदों की याद में जयकारे के साथ निकाली इस यात्रा को एतिहासिक व भव्य बना दिया। उन्होंने कहा कि किसानों का ये प्यार व आशीर्वाद हमेशा बने रहे। उन्होंने कहा कि किसान हमारे मालिक हैं और हम उनके सेवक। दलाल ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र पहले और पार्टी बाद में है।

Related Post

Solar

यूपीसीडा लगाएगा 12 नए सौर संयंत्र, औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ेगी हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी

Posted by - June 14, 2025 0
लखनऊ/कानपुर । उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
जेएनयू छात्रों पर हमला

जेएनयू छात्रों पर हमला हिन्दू रक्षा दल ने किया,राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का दावा

Posted by - January 7, 2020 0
गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी ((जेएनयू) में रविवार को हुई मारपीट मामले की जिम्मेदारी लेकर हिन्दू रक्षा दल ने ली है।…
CM Yogi

डबल इंजन सरकार 25 करोड़ जनता को परिवार मानकर योजनाओं का लाभ पहुंचा रही: सीएम

Posted by - March 16, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी 2.0 के अंतर्गत 90,000 लाभार्थियों के…
शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से कांग्रेस का टिकट, रविशंकर को देंगे टक्कर

Posted by - April 6, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पार्टी शामिल होते ही पटना साहिब सीट से…