ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा, 4 से अधिक ट्रांजेक्शन पर ICICI बैंक काटेगा 150 रुपए

1436 0

कोरोना संकट के बीच बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, इसी बीच बैकों ने भी अगले महीने से अपनी दरों में इजाफा करने का फैसला कर दिया है.ICICI बैंक ने ऐलान किया है कि महीने में चार बार ही फ्री नगद लेन-देन किया जा सकता है, पांचवी बार 150 रुपए चार्ज देना होगा। ATM के जरिए मेट्रो शहरों में महीने में तीन बार एवं दूसरे शहरों में पांच बार ही फ्री ट्रांजेक्शन किए जा सकेंगे, इससे ज्यादा पर क्रमशः 20 रुपए व 8.50 रुपए देय होंगे।

अगर निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आईसीआईसीआई बैंक ने सेविंग अकाउंट होल्डर के लिए नकद लेनदेन, एटीएम इंटरचेंज और चेकबुक चार्ज के नियमों में बदलाव किया है। ये नए नियम 1 अगस्त 2021 से लागू होने वाले हैं।

1 अगस्त से ATM की इंटरचेंज फीस 17 रुपए हो जाएगी, पहले या 17 थी, इसके अलावा फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन शुल्क भी 5 रुपए से बढ़कर 6 हो जाएगा। पिछले 5-6 महीने से लगातार बढ़ते एलपीजी गैस के दाम में फिर से इजाफा देखा जा सकता है, ये इजाफा 25 से 50 रुपए हो सकता है।

भाजपा ने भगवा रंग चुराया, लोगों को चुराकर अपनी पार्टी में शामिल किया, कार्टून विवाद के बीच बोले टिकैत

 इसके अलावा अब बैंक के ग्राहक महीने में अपनी होम ब्रांच से एक लाख रुपए प्रति अकाउंट निकाल सकते हैं। इससे अधिक की रकम निकालने पर 5 रुपए प्रति 1,000 पर देना होगा। दूसरी ब्रांच से पैसा निकालने पर प्रतिदिन 25,000 रुपये तक कैश निकालने पर चार्ज नहीं है। बैंक ने बताया है कि 25 पेज की चेकबुक फ्री होगी। इसके बाद में आपको प्रति 10 पन्नों की अतिरिक्त चेकबुक के लिए 20 रुपए देने होंगे।

Related Post

Ravi Shankar Prasad

राफेल मामले में देश से माफी मांगें राहुल गांधी, रविशंकर प्रसाद बोले-सत्यमेव जयते

Posted by - November 14, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली तीन जजों की पीठ ने गुरुवार को राफेल…
जस्टिस मुरलीधर तबादला

रविशंकर प्रसाद बोले-सरकार शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों से बात करने को तैयार

Posted by - February 1, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन कर…

सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में 11 में से 9 गैर भाजपा राज्यों के, उद्धव-ममता-स्टालिन टॉप-5 में

Posted by - August 17, 2021 0
सर्वाधिक पॉपुलर 11 मुख्यमंत्रियों के नामों में 9 गैर बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम सामने आए हैं।अंग्रेजी न्यूज चैनल…