केंद्र ने राहुल को पप्पू बनाने में खूब पैसे खर्चे पर वो बने हमारी आवाज़

811 0

केंद्र के नए कृषि कानून के खिलाफ किसान पिछले कई महीनो से प्रदर्शन कर रहे हैं, मानसून सत्र के दौरान सदन के अंदर भी विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने कानूनों को निरस्त करनी की मांग की है। मामले में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने राहुल का समर्थन किया है।मीडिया से बातचीत के दौरान किसान नेता टिकैत ने कहा कि संसद में किसानों के मुद्दे को विपक्षी दलों द्वारा अब उठाया जा रहा है।

उन्होंने कहा- मोदी सरकार ने राहुल गांधी को पप्पू बनाने में काफी पैसा खर्च किया लेकिन राहुल किसानों के समर्थन में हमेशा बोलते रहे हैं।गोरतालब है कि राहुल गांधी संसद में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। जिस पर कृषि कानूनों का विरोध करते हुए एक पोस्टर भी लगाया गया था।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, ” ये किसान की आवाज है, किसानों की बात सुनी नहीं जा रही है। मैं किसानों का संदेश लेकर आए हैं। सरकार को इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना होगा, ये काले कानून हैं। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हें आतंकवादी तक कह दिया जा रहा है। ”

उत्तर प्रदेश मे RSS नेता के बेटे की खुदकुशी मामले में 5 पुलिसकर्मी निलंबित

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान संसद लगाई जा रही है। करीब 200 किसान हर रोज जंतर-मंतर पर संसद करेंगे, जोकि संसद के मानसून सत्र तक जारी रहेगी। बता दें कि पिछले करीब एक साल से किसानों का आंदोलन दिल्ली के टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर जारी है। किसानों की मांग है कि तीनों कानून वापस हो, लेकिन सरकार का कहना है कि कानून वापस नहीं होंगे। अगर कोई बदलाव करना है, तो सरकार बातचीत के लिए तैयार है। वहीं मानसून सत्र में कृषि कानून और पेगासस जासूसी विवाद से जुड़े हंगामे के कारण संसद के दोनों सदन में कामकाज नहीं हो पा रहा है।

Related Post

AK Sharma

सभी क्षेत्रों को मिलेगी 24 घण्टे गुणवत्तापूर्ण निर्वाध विद्युत आपूर्ति

Posted by - November 4, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्रदेश सरकार  प्रधानमंत्री  के विजन…
राम प्रसाद चौधरी

बस्ती से गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी को हार्ट अटैक, लखनऊ रेफर

Posted by - April 26, 2019 0
बस्ती। लोकसभा चुनाव 2019 में बस्ती से गठबंधन के प्रत्याशी बसपा नेता राम प्रसाद चौधरी को शुक्रवार को दिल का…
जजों को ‘भारत रत्न’

बीजेपी विधायक ने की मांग, अयोध्या का फैसला सुनाने वाले जजों को मिले ‘भारत रत्न’

Posted by - November 12, 2019 0
बलिया। बीजेपी के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अयोध्या मामले में फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों को भारत…