टोक्यो ओलंपिक में भारत भेजेगा अपना अब तक का सबसे बड़ा खिलाड़ियों का दल

866 0

भारत 119 खिलाड़ियों सहित टोक्यो ओलंपिक के लिए 228 सदस्यीय दल भेजेगा। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने बताया कि 119 खिलाड़ियों में से 67 पुरुष और 52 महिला प्रतिभागी हैं। बत्रा ने कहा – ‘टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल की कुल संख्या 228 होगी। इसमें 67 पुरुष खिलाड़ी और 52 महिला खिलाड़ी हैं। हम 85 पदक स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे।’

यह ओलंपिक में भारत का अब तक का सबसे बड़ा खिलाड़ियों का दल होगा। रियो ओलंपिक में 118 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा – ‘भारत से टोक्यो जाने वाला पहला दल 17 जुलाई को रवाना होगा। इसमें कुल 90 खिलाड़ी और अधिकारी होंगे।’

टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होगा। कोरोना के कारण खेलों के दौरान स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश की अनुमति नहीं है। ओलंपिक खेल पूरी तरह से आपातकाल उपायों के अंतर्गत आयोजित किए जाएंगे। यह आपातकाल 22 अगस्त तक चलेगा।

भारतीय नौकायन दल के चार खिलाड़ी और कोच मंगलवार को टोक्यो पहुंच गए। यूरोप के अलग-अलग देशों में अभ्यास कर रहे नौकायन खिलाड़ी अपने अभ्यास स्थल से जापान की राजधानी पहुंचे।

सीएम बघेल का तंज, एयर इंडिया और सिंधिया दोनो बिकाऊ, इसलिए इन्हें मिली बिक्री की जिम्मेदारी

ये खिलाड़ी यूरोप से यहां पहुंचे हैं, इसलिए उन्हें कोविड-19 को लेकर भारत से आने वाले अन्य खिलाड़ियों पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुक्केबाजी और निशानेबाजी की टीमें भी क्रमश: इटली और क्रोएशिया से टोक्यो पहुंचेंगी। भारोत्तोलक मीराबाई चानू अमेरिका से 15 या 16 जुलाई को टोक्यो पहुंचेंगी।

Related Post

प्रभावी साझेदारी से वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूती दे सकता है भारत : Jaishankar

Posted by - May 21, 2021 0
विदेश मंत्री एस जयशंकर (Jaishankar) ने बृहस्पतिवार को कहा कि जापान, आस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ लचीली आपूर्ति श्रृंखला पहल…
Naresh Tikait In gazipur Border

गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, पंचायत को करेंगे संबोधित

Posted by - April 4, 2021 0
नई दिल्ली/गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत (National President Naresh Tikait) गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं।…
CM Dhami

सीएम धामी का ब्रिटेन दौरे का तीसरा दिन, 3 हजार करोड़ का हुआ एमओयू

Posted by - September 28, 2023 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ब्रिटेन दौरे के तीसरे दिन भी 250 विदेशी निवेशकों के…

ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जांच नहीं कराना चाहती मोदी सरकार- मनीष सिसोदिया

Posted by - August 26, 2021 0
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से…
Narcotics Control Bureau

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार पुलिस को मिले अहम सबूत, जल्द कर सकती है गिरफ्तार

Posted by - July 31, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार पुलिस को अहम सबूत मिले हैं। जल्द…