मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कमान अब गौतम अडानी के हाथ, ट्वीट कर दी ये जानकारी

704 0

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टेकओवर अरबपति कारोबारी गौतम अडानी के Adani Group ने पूरा कर लिया है। इसकी जानकारी खुद गौतम अडानी ने ट्वीट करके दी। मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए अडानी ने लिखा कि, वर्ल्ड क्लास मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मैनेजमेंट का टेकओवर करके हमें प्रसन्नता है। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, मुंबई को गौरवान्वित महसूस कराने के लिए हमारा वादा है।

अडाणी समूह बिजनेस, लक्जरी और मनोरंजन के लिए भविष्य का एयरपोर्ट इकोसिस्टम खड़ा करेगा। हम हजारों स्थानीय लोगों को नया रोजगार देंगे।’ बता दें कि अडानी ग्रुप बीते कुछ सालों से एविएशन सेक्टर में अपनी पकड़ को लगातार मजबूत बना रहा है। ऐसे में मुंबई एयरपोर्ट का टेकओवर अडानी की तरफ से बड़ा कदम माना जा रहा है।

गाजियाबादः समीर हत्याकांड में पूर्व बसपा विधायक वहाब चौधरी समेत 3 गिरफ्तार

बता दें कि केन्द्र सरकार ने वर्ष 2019 में देश के प्रमुख एयरपोर्ट का मैनेजमेंट प्राइवेट हाथों में देने के लिए बिडिंग मंगवाई थी। इस बिडिंग में अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, मंगलुरू, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के हवाईअड्डों के मैनेजमेंट का ठेका अडानी ग्रुप के पास गया था।

Related Post

pm modi

पीएम मोदी का पुर्तगाल दौरा रद्द, अगले महीने भारत-ईयू समिट में लेने वाले थे हिस्सा

Posted by - April 20, 2021 0
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को देश में संक्रमण…
Shravan Kumar

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पर ग्रामीणों का हमला, बॉडीगार्ड जख्मी

Posted by - August 27, 2025 0
हिलसा: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (Shravan Kumar) और हिलसा विधानसभा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ़ प्रेम…