भागवत जी, अपने हिंदू कार्यकर्ताओं को समझाएं, जब सभी का एक DNA तो कैसा ‘लव जिहाद’?- दिग्विजय

636 0

हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता पुलिस के साथ मिलकर उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में धर्मांतरण कानून को अमल में लाने पार लगे हुए हैं। यह दावा अमेरिकी गैर लाभकारी कंपनी फर्स्ट लुक मीडिया के ऑनलाइन पब्लिकेशन The Intercept की एक रिपोर्ट में किया गया है। बेतवा शर्मा और अहमर खान की लिखी रिपोर्ट में बताया गया कि हिंदू राष्ट्रवादी समूहों और संगठनों के लोग किस तरह हिंदू लड़कियों और समाज को बचाते हैं।

 

बेतवा ने खबर को ट्वीट कर लिखा- पश्चिमी यूपी में विहिप और बजरंग दल के नेता गैर-धर्म के जोड़ों को तोड़ने के लिए साम, दाम, दंड और भेद की नीति अपनाते हैं।

इसी को रीट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा- “मोहन भागवत जी, कृपया आपके इन शिष्यों को समझाएं। जब हम सभी का एक ही DNA है तो फिर “लव जिहाद” कैसा?”

पड़ताल के दौरान रिपोर्टरों ने यह भी पाया कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता पुलिस अफसरों को फोन कर भागे हुए ऐसे जोड़ों के बारे में न सिर्फ जानकारी मांगते हैं, बल्कि उनके फोन सर्विलांस पर लगाने की मांग उठाते हैं। साथ ही समय समय पर संबंधित जानकारी को आपस में साझा करते हैं। खबर में बिजनौर (यूपी) के 23 वर्षीय बजरंग दल के नेता आशीष बालियान के हवाले से बताया गया, “हर स्कूल की सभी कक्षाओं में हमारे लड़के हैं।”

कांग्रेसी दिग्विजय सिंह ने RSS चीफ के हालिया बयान पर तंज कसा। पूछा, “मोहन भागवत जी, कृपया आपके इन शिष्यों को समझाएं। जब हम सभी का एक ही DNA है तो फिर “लव जेहाद” कैसा?” कांग्रेसी नेता ने इस मसले से जुड़ी खबर अपने फेसबुक अकाउंट से भी शेयर की। हालांकि, उन्होंने यहां कुछ लिखा नहीं।

Related Post

AK Sharma

जनप्रतिनिधियों के फोन रिसीव न करने एवं अपने व्यवहार में सुधार न करने पर अधिकारीयों पर होगी कड़ी कार्यवाही: ऊर्जा मंत्री

Posted by - July 20, 2025 0
मुरादाबाद। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक सर्किट…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में वीआईपी/वीवीआईपी गेस्ट के लिए होगी विशेष व्यवस्था

Posted by - December 25, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ मेला 2025 (Maha Kumbh) के दौरान देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के…
cm dhami

श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में बने 168 पालन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

Posted by - November 29, 2024 0
देहारादून। कैंप कार्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में 168 पालन केंद्रों का उद्घाटन किया…
क्लीन हैण्ड जेल

CSIR-NBRI ने हर्बल सैनिटाइजर ‘क्लीन हैण्ड जेल’ की प्रौद्योगिकी हस्तांतरित की

Posted by - March 21, 2020 0
लखनऊ। CSIR-NBRI ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीएसआईआर एरोमा मिशन के तहत कोरोना वायरस…