योगी के मंत्री उपेंद्र तिवारी के खिलाफ नारेबाजी पड़ी भारी, पूर्व मंत्री समेत 10 पर FIR

974 0

उत्तरप्रदेश के बलिया में योगी सरकार के मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी करना सपा कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी की जीत के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने खेलकूद राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी के खिलाफ नारेबाजी की। नारेबाजी का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा से की।

बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने बताया कि राज्य के पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी समेत 10 लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया है। हालांकि, पिछले दिनों मंत्री उपेन्द्र तिवारी का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अंबिका चौधरी के खिलाफ विवादित बयान दिया था।

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया। वायरल वीडियो के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी की जीत के बाद विजय जुलूस में कथित तौर पर सपा कार्यकर्ताओं ने उत्तरप्रदेश के खेलकूद राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा से की।

बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने जानकारी देते हुए कहा कि शहर कोतवाली में अश्विनी तिवारी की शिकायत पर पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी व उनके पुत्र एवं जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद चौधरी सहित दस लोगों के खिलाफ नामजद व सैकड़ों अज्ञात के विरुद्ध धमकी देने, अपशब्द कहने, गलत तरीके से किसी को प्रतिबंधित करने, उपद्रव के दोष समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

Related Post

Mahakumbh-2025

योगी सरकार सोशल मीडिया कॉन्क्लेव से करेगी महाकुंभ की ब्रांडिंग

Posted by - February 11, 2024 0
प्रयागराज। योगी सरकार (Yogi Government) प्रयागराज में अगले साल होने वाले महाकुंभ (Mahakumbh) की ग्लोबल ब्रांडिंग करने और उसे समावेशी…
Cuts

जाम से निजात दिलाने के लिए इस सड़क पर आठ कट होंगे बंद

Posted by - June 13, 2022 0
लखनऊ: राजधानी लखनऊ (Lucknow) के कुर्सी रोड टेढ़ी पुलिया चौराहे से सृष्टि अपार्टमेंट सेक्टर-जे जानकीपुरम विस्तार तक डिवाइडर पर बने…
CM Yogi

राजस्थान सरकार ने रामनवमी पर कर्फ्यू लगाया, यूपी में कांवड़ यात्रा पर तिनका तक नहीं हिलताः सीएम योगी

Posted by - November 20, 2023 0
जयपुर ग्रामीण/दौसा/अलवर/भरतपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM  Yogi) की राजस्थान के चुनावी समर में निरंतर ताबड़तोड़ रैली हो…