यूपी एसटीएफ ने की धरपकड़, विदेशों से जुड़े तार

669 0

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने मल्टीलेवल मार्केटिंग के माध्यम से जनता से अरबों रुपए हड़पने वाली रियल स्टेट कम्पनियों, शाइन सिटी, शाइन क्वाइन, शाइन फूडस एण्ड वेवरेजेस व स्काई ओशियन आदि के सीएमडी राशिद नसीम के आईटी हेड सुनील कुमार जायसवाल को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल, लैपटाप, 4 एटीएम कार्ड, पैन-आधर कार्ड, पासपोर्ट व इंटरनेशनल एयर टिकट बरामद हुआ है।

एसटीएफ ने मल्टीलेवल मार्केटिंग के माध्यम से जनता से अरबों रुपए हड़पने वाली रियल स्टेट कम्पनियों, शाइन सिटी, शाइन क्वाइन, शाइन फूडस एण्ड वेवरेजेस व स्काई ओशियन आदि के सीएमडी राशिद नसीम के इण्डिया विजनेस हेड बृजमोहन कुमार सिंह, आदि को कुछ दिन पूर्व लखनऊ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ से पता चला था कि राशिद नसीम द्वारा वेबसाइट व साफ्टवेयर बनवाकर दुबई से भारत में ठगी की जा रही है। इन साफ्टवेयर व वेबसाइटों का संचालन सुनील कुमार द्वारा किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में एक टीम छानबीन में लगायी गयी थी। अभिसूचना संकलन के माध्यम से ज्ञात हुआ कि सुनील कुमार प्रयागराज में मौजूद हैं। इस सूचना पर एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि वह वर्ष 2018 से नेडकैब टेक्नोलाजी प्रयागराज में वेबसाइट, साफ्टवेयर डिजानर है।

अक्टूबर 2020 में राशिद नसीम अंकित सिंह व बृजमोहन सिंह द्वारा प्रोजेक्ट दिया गया था। इन प्रोजेक्ट को  मैने पूरा किया संचालन भी मेरे द्वारा किया जा रहा था। मार्च 2021 मे राशिद नसीम ने मुझको दुबई बुलाया जहॉ पर लगभग 80 टीम लीडरों का सेमीनार आयोजित किया गया था, जिसमें मैंने सभी को कम्पनी के प्लान व वेबसाइटों के बारे में जानकारी दी इसके बाद मंै 31 मार्च 2021 को भारत वापस आ गया और इन वेबसाइटों व साफ्टवेयरों को भी मैंने राशिद नसीम के कहने पर बनाया था और संचालन कर रहा था।

Related Post

CM Yogi

GDA के 62.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का सीएम योगी ने किया शिलान्यास

Posted by - October 18, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत…
CM Yogi

PMIS के जरिए निवेशकों की सहूलियतों में इजाफा करेगी योगी सरकार

Posted by - October 16, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) निवेशकों की सहूलियतों में इजाफा करने…
Amrit Abhijat

प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में एडीएम व ओसी को दी गयी योजनाओं की विस्तृत जानकारी

Posted by - August 10, 2024 0
लखनऊ। स्थानीय निकाय निदेशालय के विशाखा ऑडिटोरियम में प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) की अध्यक्षता में समीक्षा एवं ओरिएंटेशन…