Two killed in sewer cleaning

सीवर सफाई में दो की मौत: दो इंजीनियर सस्पेंड, कार्यदाई संस्था केके स्पन लि. पर FIR

334 0

लखनऊ। राजधानी में स्थित थाना वजीरगंज में बुधवार को शहीद स्मारक के सामने सीवर (Sewer) सफाई के दौरान दो कर्मचारियों की मौत मामले में प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के निर्देश पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो इंजिनियरों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही कार्यदाई संस्था के के स्पन लिमिटेड (KK Spun Limited) के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज करवा दी गई है।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने मामले में जाँच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये थे। जिसके पश्चात जल निगम शहरी के प्रबंधक निदेशक ने सहायक अभियंता मुनिस अली और अवर अभियंता गुडलक वर्मा निलंबित किया। साथ ही कार्यदाई संस्था के के स्पन लिमिटेड के खिलाफ भी एफ़आईआर दर्ज करवा दी गई है।

Two killed in sewer cleaning: Two engineers suspended

बता दें आज बुधवार को दोनों सफाईकर्मी जो कि रिश्ते में पिता-पुत्र थे रेजीडेंसी के गेट के पास सीवर (Sewer) की सफाई करने उतरे थे और तकरीबन एक घंटा से ज्यादा समय बीत जाने के बाद जब कोई हलचल नहीं हुई, तो नगर निगम और जलकल विभाग के साथ-साथ फायर विभाग को भी सूचना दी गई।

Two killed in sewer cleaning: Two engineers suspended

इसके बाद फायर विभाग रेस्क्यू के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है फायर कर्मी ऑक्सीजन मास्क लगाकर जब नाले में उतरे तो देखा दोनों सफाई कर्मी बेहोश पड़े हुए थे।

सीवर की सफाई के लिए उतरे बाप-बेटे की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण के गए थे अंदर

सीवर (Sewer) लाइन में भरे हुए रसायनिक गैस के कारण दोनों सफाई कर्मी की हालत गंभीर हो गई थी। एक को तत्काल लखनऊ के जिला अस्पताल भेजा गया। साथ ही दूसरे कर्मचारी को केजीएमयू अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में दोनों की मौत हो गई।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने अटल जी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Posted by - December 25, 2024 0
लखनऊ: ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी (Atal Bihari Vajpayee) की 100वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
Vice President C.P. Radhakrishnan met former CM B.C. Khanduri

उपराष्ट्रपति ने पूर्व सीएम बी. सी. खंडूरी से की मुलाकात, स्वास्थ्य की ली जानकारी

Posted by - January 17, 2026 0
देहरादून। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) ने देहरादून में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री…
Domestic and international flight

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान के किराये होंगे महंगे, 1 सितंबर से बढ़ेंगी एविएशन सिक्योरिटी फीस

Posted by - August 24, 2020 0
सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एविएशन सिक्योरिटी फी में बढ़ोतरी का फैसला किया है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान, (Domestic and international…