CM Dhami

विदेश में राहुल करने लगते हैं भारत की आलोचना: सीएम धामी

290 0

अयोध्या। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते-करते देश की आलोचना करने लगते हैं।

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री धामी (CM Dhami) ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कभी सीरियस नहीं होते। विदेश में मोदी की आलोचना करते-करते देश की आलोचना करने लगते हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या पूरे विश्व का ऐतिहासिक धाम बन रहा है। एक कार्यकर्ता के रूप में और एक कारसेवक के रूप में लल्लू सिंह का बड़ा योगदान रहा है। इस बार का चुनाव भी बहुत ऐतिहासिक होगा। ऐतिहासिक मतों से लल्लू सिंह विजयी होंगे। देश के अंदर, दुनिया के अंदर फिर से राम युग आयेगा। यह अयोध्या की धरती है।

Image

धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह सौभाग्य सबको मिला है। फिर से राम युग में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। निश्चित रूप से यहां से ऐतिहासिक विजय होगी। क्योंकि ऐतिहासिक काम यहीं से हो रहा है।

Image

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि राहुल गांधी राम मंदिर दर्शन की अटकलें बराबर लगती रही हैं, जब उनको बुलाया गया तब वे आये नहीं, क्योंकि अब चुनाव चल रहा है, उन लोगों के लिये मंदिर जाना, पूजा करना, जनेऊ पहनकर दिखाना यह सामान्य घटना है। वैसे सनातन का विरोध करते हैं। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो या राम मंदिर का बनना हो, हर समय उन्होंने विरोध किया है। यह पूरे सनातन के लोग जानते हैं और सारे रामभक्त भी जानते हैं।

भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा की नामांकन रैली में पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी लल्लू सिंह के नामांकन जुलूस में शामिल होने के पहले प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर एवं श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने रेंट एग्रीमेंट के स्टाम्प शुल्क में कमी लाने के दिये निर्देश

Posted by - June 22, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।…
cm yogi

सपाइयों की संवेदना केवल दंगाई और माफियाओं को बचाने के लिए: सीएम योगी

Posted by - January 28, 2022 0
हस्तिनापुर/मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार और समाजवादी पार्टी सरकार की तुलना करते हुए…
cm yogi

जापान दौरे के पहले दिन लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर

Posted by - February 25, 2026 0
जापान/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के जापान दौरे (Japan Tour) के पहले दिन औद्योगिक निवेश को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति…
bio energy projects

‘नगर सफ़ाई महाभियान’ में माननीयों का योगदान और श्रमदान निरंतर प्रार्थनीय है: नगर विकास मंत्री

Posted by - July 21, 2023 0
लखनऊ। सफाई एक निरंतर चलने वाला कार्य है, इसमें सबका सहयोग हमेशा प्रार्थनीय है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके…