CM Yogi

कांग्रेस ने देश में आतंकवाद, नक्सलवाद को बढ़ावा दिया: योगी

346 0

मुंबई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोलापुर में बुधवार को कांग्रेस पार्टी पर देश में आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के राज में देश में गरीबी बढ़ी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर आपका एक वोट गलत गया तो देश में फिर से आतंकवाद को बढ़ावा मिलेगा।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोलापुर में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार विधायक राम सातपुते के समर्थन में आयोजित प्रचार सभा को संबोधित कर रहे थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए वोट देश की प्रगति के लिए वोट है। इसलिए योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के मंसूबों को ध्वस्त कर देश को फिर से मोदी के हाथों में सौंपने की अपील की। नरेन्द्र मोदी ने देश को सुरक्षित कर दिया है, पटाखे भी बजते हैं तो पाकिस्तान कहता है हमने कुछ नहीं किया। मोदी का लक्ष्य है कि देश के किसान आत्मनिर्भर बनेंगे, मजदूर सही जीवन जिएंगे, महिलाएं सुरक्षित होंगी और युवा सही रास्ते पर चलेंगे। 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि दी गई और उज्वला योजना के तहत दो करोड़ घरों में गैस दी गई, एक नए और विकसित भारत की शुरुआत हुई है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि वह राम जन्मभूमि आंदोलन में भाग लेने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, अयोध्या में राम मंदिर सभी हिंदुओं के लिए शक्ति का स्थान है। कांग्रेस के राज में कभी भी राममंदिर का निर्माण नहीं हो पाता। ये लोग कहते थे राममंदिर बनेगा तो दंगे होंगे। खून बहेगा लेकिन पिछले सात सालों में उत्तरप्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है। एक मच्छर तक नहीं मरा है। यही भाजपा सरकार की सफलता है।

कांग्रेस सरकार में नहीं थी आतंकवाद, उग्रवाद से लड़ने की इच्छाशक्ति: सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि वही कांग्रेस के लोग आज आपके सामने वोट मांगने आ रहे हैं, उन्होंने हिंदुओं को अपमानित करने के लिए क्या नहीं किया। योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश में आतंकवाद और नक्सलवाद दिया। अब कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी के लिए आरक्षण की बात कर रही है।

उन्होंने उनका आरक्षण हटाकर मुसलमानों को देने की साजिश रची है। देश में जातीय जनगणना से हिंदू एक-दूसरे के खिलाफ हो जाएंगे, फिर उन्होंने मुसलमानों को उनका हक दिलाने की साजिश शुरू कर दी है, अब हमें उनके मंसूबों को नाकाम करना है। मोदी ने दस साल तक देश के विकास के लिए काम किया, उनके लिए देश प्रेम सबसे पहले है, लेकिन कांग्रेस देश को बांटने की बात कर रही है।

Related Post

CM Yogi

यूपी में सुशासन अचानक नहीं आया, करने पड़े कई बड़े रिफॉर्म : योगी आदित्यनाथ

Posted by - February 10, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित ‘सुशासन दिवस 2024’ (Sushasan Diwas) कार्यक्रम…
Central Force in nandigram

वोटिंग के दिन नंदीग्राम में तैनात होंगी केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए नंदीग्राम (Nandigram) में केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां तैनात…
harish rawat

‘भारत को अमेरिका का गुलाम’ वाले CM के बयान पर हरीश रावत की चुटकी, बोले- धन्य है उनका इतिहास ज्ञान

Posted by - March 22, 2021 0
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) के इतिहास और परिवार नियोजन के…