UP Police Recruitment

नए डीजीपी के लिए जल्द ही होंगे तीन नाम तय

1355 0

लखनऊ। यूपी को जल्द ही नया डीजीपी (DGP) मिलने वाला है। नये डीजीपी (DGP) के चयन के लिए शासन से 31 डीजी स्तर के अफसरों के नाम केन्द्र सरकार को भेजे गये हैं।  इसके बाद यूपीएससी इनमें से तीन नाम तय कर प्रदेश सरकार को नाम सौंपेगी। प्रदेश सरकार तय किये तीन नाम में से एक नाम डीजीपी (DGP) क लिए फाइनल करेगी। फिलहाल इन सभी अफसरों में नासिर कमाल सबसे सीनियर हैं।

उत्तर प्रदेश में नए डीजीपी (DGP) के लिए शासन स्तर पर कवायद तेज हो गई है। शासन ने डीजीपी (DGP) के लिए अर्हता पूरी करने वाले सभी आईपीएस अधिकारियों का ब्योरा केंद्र को भेज दिया गया है। इसमें वरिष्ठता के क्रम में नासिर कमाल का नाम सबसे ऊपर है। केंद्रीय स्तर पर जल्द ही बैठक होगी, जिसमें नए डीजीपी (DGP)  का पैनल तय किया जाएगा।

राज्य सरकार ने जिन अधिकारियों का ब्योरा केंद्र को भेजा है उसमें 1986 से 1990 बैच तक के 31 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। डीजीपी (DGP) के पद के लिए कम से कम 30 साल की सेवा पूरी करना जरूरी होता है। ऐसे में 1990 बैच तक के आईपीएस अफसरों की सूची भेज दी गई है। इसमें उन अधिकारियों का नाम शामिल नहीं किया गया है जिनका 6 माह के अंदर रिटायरमेंट है। हालांकि इसमें केवल एक नाम सुजानवीर सिंह का है, जो सितंबर में रिटायर हो जाएंगे।

सूत्रों का कहना है कि नए डीजीपी (DGP) के लिए इस महीने के आखिर में यूपीएससी में बैठक होगी। इसमें यूपीएससी के चेयरमैन के अलावा केंद्रीय गृह विभाग के अफसर और यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी (DGP) सदस्य होते हैं। एक अन्य अधिकारी यूपीएससी और केंद्रीय गृह विभाग की ओर से नामित किया जाता है। ये अधिकारी मिलकर तीन नाम तय करते हैं जिसे राज्य सरकार को भेजा जाता है और मुख्यमंत्री तय करते हैं कि इन तीन में से वह किसे डीजीपी (DGP) बनाएंगे।

जिन 31 अफसरों के नाम भेजे गए हैं उसमें पहले नंबर पर 1986 बैच के आईपीएस नासिर कमाल का नाम है जो वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। दूसरे नंबर पर मुकुल गोयल हैं, वे भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। तीसरे नंबर पर एसआईटी और ईओडब्ल्यू के डीजी आरपी सिंह हैं। इसके बाद विश्वजीत महापात्रा, जीएल मीणा, राज कुमार विश्वकर्मा, डीएस चौहान, आनंद कुमार और विजय कुमार के नाम प्रमुख हैं।

Related Post

भाजपा ने भगवा रंग चुराया, लोगों को चुराकर अपनी पार्टी में शामिल किया, कार्टून विवाद के बीच बोले टिकैत

Posted by - July 31, 2021 0
किसान नेता राकेश टिकैत ने हाल ही में यह ऐलान किया है कि किसान दिल्ली की तरह ही लखनऊ के…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को मुलायम सिंह ने दिया सपा में शामिल होने का न्योता

Posted by - August 31, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्मी बढ़ी हुई है, इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह…
Dinesh Swaroop Brahmachari

महाकुम्भ में प्रवाहित हो रही त्याग, संयम और संकल्प की त्रिवेणी, कल्पवास कर रहे लाखों कल्पवासी बन रहे हैं साक्षी

Posted by - January 12, 2025 0
महाकुम्भ नगर। संगम किनारे लगे आस्था के जन समागम महाकुंभ में भक्ति, त्याग और साधना के कई रूप बिखरे पड़े…
अमित शाह

आईपीसी और सीआरपीसी में बदलाव के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध: अमित शाह

Posted by - November 29, 2019 0
लखनऊ। 47वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस-2019 का समापन अवसर पर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…