YouTube ने हटाया विंग कमांडर अभिनंदन का वीडियो,आप भी शेयर करने से बचें

1365 0

टेक डेस्क। भारतीय वायु सेना के मिग-21 के पायलट अभिनंदन से जुड़े कई वीडियोज को सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यूट्यूब से हटवा दिया है। मंत्रालय ने यूट्यूब को गृह मंत्रालय के निर्देशों का पालन करते हुए विंग कमांडर वर्तमान के वीडियो क्लिप हटाने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें :-Vodafone ने पेश किया नया प्रीपेड प्लान, मिलेगा 1.5GB डाटा 

आपको बता दें मंत्रालय का कहना है कि इन दिनों देश बेहद संवेदनशील माहौल से गुज रहा है, और ऐसे में विंग कमांडर से जुड़े तमाम वीडियोज पाकिस्तान समर्थकों की तरफ से शेयर किए जा रहे हैं। ऐसे में उनके नाम पर कई फर्जी वीडियोज भी शेयर किए जा रहे हैं। ऐसे में उनकी वीडियोज को शेयर न किया जाए। साथ ही व्हाट्सअप और ट्विटर पर भी तमाम वीडियोज शेयर किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-इण्डेन गैस के 58 लाख ग्राहकों का आधार डाटा लीक-रिसर्चर 

जानकारी के मुताबिक यूट्यूब का परिचालन करने वाली गूगल से संपर्क करने पर उसके प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी प्राधिकारियों से मिले वैध कानूनी अनुरोध पर जितनी जल्दी संभव होगा कंपनी इस तरह की सामग्री हटाने का काम तेजी से करती है।बुधवार को पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों के भारतीय सीमा में घुसने के बाद उन्हें खदेड़ने के दौरान विंग कमांडर वर्तमान पाकिस्तानी सीमा में पहुंच गये थे जहां उन्हें पकड़ लिया गया। इसके बाद उनसे जुड़े कुछ वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे थे।

Related Post

माधुरी दीक्षित

लॉकडाउन में बेटे को कथक सिखा रही है बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित

Posted by - April 16, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित लॉकडाउन के दौरान बेटे को कथक सिखा रही है। माधुरी दीक्षित अपने डांस के लिए…
अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

Posted by - March 30, 2021 0
दो सगे भाईयों ने लखनऊ से एक अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में ले जाकर हत्या कर दी पुलिस ने शव उन्नाव के मौरावां क्षेत्र में सड़क किनारे बरामद कर लिया बीते शनिवार से अधिवक्ता लापता थे, पुलिस तलाश में लगी थी। पुलिस ने इस बारे में छानबीन में पता चला कि अधिवक्ता को उसके ही पड़ोसी अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।मामला कैसरबाग थानाक्षेत्र के लालकुंआ, मकबूलगंज इलाके का है। यहां से अधिवक्ता नितिन तिवारी (35) का अपहरण कर हत्या कर दी गई। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक नितिन तिवारी मकबूलगंज में रहते थे। होली के हुड़दंग का विरोध करने पर वकील पर फायरिंग बीते शनिवार को उनके भाई मयंक ने अपहरण की आशंका जताते हुए कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की कई टीमें उनकी लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही पड़ताल में लगी थीं। इस बीच रविवार को नितिन का शव उन्नाव जनपद के मौरावां क्षेत्र के पिसंदा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उन्नाव पुलिस की सूचना पर मयंक के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पड़ताल में पता चला कि नितिन को उनके पड़ोस में रहने वाले प्रवीण अग्रवाल और उसका भाई विपिन अग्रवाल अपने साथ कार से ले गया था। दोनों की तलाश शुरू हुई। इस बीच उन्नाव पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रवीण और उसके भाई विपिन को गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव के मौरावां थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में अधिवक्ता की गला दबाने और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश…

आज होगी किरन के नाम के हिन्दू समाज पार्टी की बागडोर

Posted by - October 26, 2019 0
लखनऊ डेस्क। हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की पत्नी किरन तिवारी पार्टी की बागडोर संभालेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश…
पीएम मोदी

गंगा की निर्मलता और अविरलता पर मंथन करने कानपुर पहुंचे पीएम मोदी

Posted by - December 14, 2019 0
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवर को कानपुर पहुंचने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। इसके बाद…
1 करोड़ 47 लाख रुपये का ड्राफ्ट सीएम योगी को सौंपा

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन जल निगम के तरफ से 1 करोड़ 47 लाख रुपये का ड्राफ्ट सीएम योगी को सौंपा

Posted by - April 28, 2020 0
लखनऊ। कैबिनेट मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन आशुतोष टंडन “गोपाल जी”, प्रमुख सचिव दीपक…