Rahul Gandhi

राहुल गांधी का एक बार फिर केंद्र पर हमला कहा-‘न कोरोना पर काबू, न पर्याप्त वैक्सीन’

727 0

नई दिल्ली। देश में रोजाना कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,52,879 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,33,58,805 हो गई है।

देश में कोरोना संक्रमण (Corona) के मामले बढ़ते ही जा रहा है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर कई राज्‍य ऐसे भी हैं जहां वैक्‍सीन की कमी को दूर करने के लिए राज्य ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है। अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। इस बार भी राहुल का निशाना कोरोना को लेकर ही है।

राहुल गांधी ने ट्वीट (Rahul Gandhi Tweet) के जरिए केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा, ” ना कोरोना पे क़ाबू, ना पर्याप्त वैक्सीन, ना रोज़गार, ना किसान-मज़दूर की सुनवाई,ना MSME सुरक्षित, ना मध्यवर्ग संतुष्ट… आम खाना ठीक था, आम जन को तो छोड़ देते!

पलायन कर रहे मजदूरों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा

वहीं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इससे पहले भी मजदूरों (Migrant Workers) के पलायन को लेकर केंद्र सरकार को घेरा था। उन्होंने कल ही ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘केंद्र सरकार की फ़ेल नीतियों से देश में कोरोना की भयानक दूसरी लहर है और प्रवासी मज़दूर दोबारा पलायन को मजबूर हैं। टीकाकरण बढ़ाने के साथ ही इनके हाथ में रुपये देना आवश्यक हैं- आम जन के जीवन व देश की अर्थव्यवस्था दोनों के लिए, लेकिन अहंकारी सरकार को अच्छे सुझावों से एलर्जी है!’

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ के चार आन्तरिक सम्पर्क मार्गों के निर्माण की दी वित्तीय स्वीकृति

Posted by - August 27, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद पिथौरागढ़ के चार आन्तरिक सम्पर्क मार्गों के निर्माण…
Mahant Nritya Gopal Das

महंत नृत्य गोपाल दास मेंदांता हॉस्पिटल से 7 सितंबर को होंगे डिस्चार्ज

Posted by - September 6, 2020 0
गुरुग्राम। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को मेंदांता हॉस्पिटल से 7 सितंबर को डिस्चार्ज…
cm yogi

यूपी में जल परिवहन और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, प्राधिकरण के गठन को कैबिनेट की मंजूरी

Posted by - February 6, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने राज्य में जल परिवहन एवं जल पर्यटन को विकसित करने की दिशा…