cm tirath singh

कुंभ को लेकर सीएम ने मातृशक्ति को दी फ्री बस सेवा की सौगात

967 0
देहरादून। सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) के निर्देश पर हरिद्वार आने वाली महिलाओं के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में आवाजाही की निशुल्क सुविधा दी जा रही है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) ने सूबे की मातृशक्ति को एक शानदार सौगात दी है। कुंभ के मुख्य पर्व दिवसों पर यहां महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मातृशक्ति के सम्मान की दिशा में मुख्यमंत्री का यहा कदम बेहद अहम है।

सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat)  के निर्देश पर हरिद्वार आने वाली महिलाओं के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में आवाजाही की निशुल्क सुविधा दी जा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूर्णागिरि मेले में आने वाली महिलाओं को भी बसों में आवाजाही की निशुल्क सेवा उपलब्ध रहेगी। इससे उत्तराखंड समेत दूसरे प्रदेशों से आने वाली महिलाओं को लाभ मिलेगा।

इन दिनों धर्मनगरी में महाकुंभ की धूम है। बड़ी तादाद में देश-विदेश के श्रद्धालु यहां पुण्य लाभ के लिए पहुंच रहे हैं। संतों के अखाड़ों का वैभव यहां की रौनक बढ़ा रहे हैं। सरकार के बेहतर प्रबंधन में संचालित हो रहे इस भव्य आयोजन में गंगा मैया के जयकारों व मंत्रोच्चार से धर्मनगरी गुंजायमान हो रही है। कुंभ का विशेष महत्व होता है। इस दौरान यहां बड़ी तादाद में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।

Related Post

Council Schools

योगी सरकार की पहल, शिक्षकों को छात्रों के साथ बनाने होंगे आत्मीय संबंध

Posted by - February 24, 2023 0
लखनऊ। परिषदीय स्कूलों (Council Schools) के बच्चों में लर्निंग आउटकम (सीखने की प्रक्रिया) को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार…
Yogi

पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का रखें विशेष ध्यान : सीएम योगी

Posted by - April 18, 2022 0
गोरखपुर: विकास परियोजनाओं की प्रगति हो या फिर कानून व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण। पारदर्शिता (Transparency), गुणवत्ता (Quality) और समयबद्धता (Timeliness) का…
Randeep Singh Surjewala

हर खाने पीने की चीज़ गरीब की थाली से दूर होती जा रही है : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Posted by - January 31, 2022 0
लखनऊ। आमजन से जुड़े देशव्यापी महंगाई के मुद्दे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन…