Mamta Banerjee

हुगली में मोदी-शाह पर बरसीं ममता, कहा- इतना खराब पीएम और गृह मंत्री कभी नहीं देखा

921 0

हुगली। पश्चिम बंगाल के हुगली में एक रैली को संबोधित करते हुए सूबे की सीएम ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)  ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। हुगली के फुरुशुरा में रैली के दौरान ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)  ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह सबसे खराब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री हैं।

ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)  ने कहा कि भारतवर्ष में ऐसी सरकार मैंने पहले कभी नहीं देखी। मैं भी 7 बार सांसद रह चुकी हूं। मैंने बहुत से प्रधानमंत्री देखे हैं बहुत सी सरकार देखी हैं लेकिन इतना खराब प्रधानमंत्री और इतना खराब गृह मंत्री और इतनी खराब सरकार मैंने कभी नहीं देखी।

 

‘पीएम मोदी क्या भगवान या ‘महामानव’ हैं जो भविष्यवाणी कर रहे हैं…’, ममता बनर्जी ने साधा निशाना

ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)  ने कहा, ” भारतवर्ष में ऐसी सरकार मैंने पहले कभी नहीं देखी। मैं भी 7 बार सांसद रह चुकी हूं। मैंने बहुत से प्रधानमंत्री देखे हैं, बहुत सी सरकार देखी हैं लेकिन इतना खराब प्रधानमंत्री और इतना खराब गृह मंत्री और इतनी खराब सरकार मैंने कभी नहीं देखी जो सरकार में रहकर लोगों का कत्ल करते हैं और रोज झूठ बोलते हैं कि बंगाल में कोई परिवर्तन नहीं हुआ इसीलिए बंगाल में परिवर्तन की जरूरत है। अरे परिवर्तन नारा तो मेरा ही दिया हुआ है। मैं कहती हूं मैं खुद से जब तक नहीं जा रही हूं तब तक मुझे  कोई नहीं हटा सकता।”

सीपीआईएम और टीएमसी से बीजेपी में गए नेताओं पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे कुछ मीर जाफर भी बीजेपी में चले गए हैं जिनके पास झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि शनिवार को गृह मंत्री ने कहा कि टीएमसी देशद्रोही है, देश से प्यार नहीं करती है। आप लोगों ने दिल्ली में कितने लोगों को मारा है? असम और उत्तर प्रदेश में आपने कितने लोगों को मारा है। आप लोग देशप्रेमी हैं और हम देशद्रोही हैं?

Related Post

The Deputy Governor of Yamanashi Prefecture in Japan met with CM Yogi.

मुख्यमंत्री योगी से जापान के यामानाशी प्रान्त के उप राज्यपाल ने की शिष्टाचार भेंट

Posted by - January 28, 2026 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से बुधवार को जापान के यामानाशी प्रान्त के उप-राज्यपाल जुनिची इशिडोरा के नेतृत्व में…

अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने खुद को घोषित किया कार्यवाहक राष्ट्रपति

Posted by - August 17, 2021 0
20 साल तक अफगानिस्तान की सत्ता से बेदखल रहने के बाद तालिबान ने एक बार फिर यहां का नियंत्रण हासिल…

वरुण गांधी ने फिर किया किसान आंदोलन का समर्थन, शेयर किया पूर्व पीएम का वीडियो

Posted by - October 14, 2021 0
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का एक बार…
CM Yogi became the savior of flood victims

बाढ़ पीड़ितों के संकट मोचक बने सीएम योगी, अब तक 6 लाख से अधिक लोगाें को दी राहत

Posted by - August 10, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की माॅनीटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
AK Sharma

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर काशी का परचम पूरे विश्व में लहराएंगे: एके शर्मा

Posted by - May 27, 2024 0
वाराणसी। बाबा विश्वनाथ और मां गांगा के चरणों में प्रणाम कर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने काशीवासियों से…