Jahreele sharab in ayodhya

अयोध्या में जहरीली शराब पीने से 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर

988 0
अयोध्या। अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्र गोसाईगंज में जहरीली शराब (Poisonous Drinking in Ayodhya) पीने से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा है कि दोषियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।

जिले के ग्रामीण क्षेत्र गोसाईगंज में जहरीली शराब (Poisonous Drinking in Ayodhya) का कहर सामने आया है। जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर है। मौके की नजाकत को देखते हुए सूचना मिलते ही जिले के डीएम और एसएसपी गांव में पहुंच गए हैं और उन्होंने परिजनों से मुलाकात की है।

घटना के बाद ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह जहरीली शराब पंचायत चुनाव को देखते हुए होली के मौके पर बांटी गई थी। जहरीली शराब बांटने का आरोप निवर्तमान प्रधान पर ही लगा है।

गांव में पहुंचे डीएम और एसएसपी

मामला जनपद अयोध्या के थाना गोसाईगंज क्षेत्र के डफरपुर मजरा तिर्लोकपुर का है। यहां पर प्रधानी चुनाव के प्रत्याशियों के द्वारा होली के मौके पर ग्रामीणों में शराब बांटे जाने की बात सामने आई। डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि इस घटना के शिकार लोगों में से एक को अंबेडकरनगर में इलाज के लिए भेजा गया। 2 लोगों को लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते वक्त 1 शख्स की मौत हो गई और एक शख्स को गंभीर हालत में अयोध्या के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा है कि दोषियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।

Related Post

CIVIL HOSPITAL LUCKNOW

UP: कोरोनो वैक्सीन लगवाने के बावजूद कोरोना संक्रमित हो गया सिविल अस्पताल का डॉक्टर

Posted by - March 22, 2021 0
लखनऊ । यूपी में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बावजूद एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित (Civil Hospital Doctor Found Corona Positive) हो…
AK Sharma

देश में पहली बार गरीबों की चिंता करने वाली सरकार बनी है: एके शर्मा

Posted by - May 5, 2024 0
अम्बेडकरनगर। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अम्बेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा अकबरपुर और जलालपुर…
Anganwadi

मुख्यमंत्री का निर्देश, जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के खुद के भवन नहीं, उनका कराएं निर्माण

Posted by - February 27, 2026 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि सभी आंगनबाड़ी (Anganwadi ) केंद्रों को उनके स्वयं के भवनों में…