plastic

पर्यावरण संरक्षण के साथ ही अब अपनी आय बढ़ने पर भी काम कर रही ग्राम पंचायतें

347 0

वाराणसी: डबल इंजन सरकार के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतें पर्यावरण संरक्षण के साथ ही अब अपनी आय बढ़ने पर भी काम कर रही है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (Swachh Bharat Mission Gramin) के तहत वाराणसी के गांवों को प्लास्टिक मुक्त (Plastic Free)  किया जा रहा है। इसके लिए वाराणसी के तीन विकासखंड में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का संचालन जल्द शुरू होने वाला है। गॉव से एकत्र किये गए प्लास्टिक से प्लास्टिक पिलेट्स बनाया जाएगा, जिसे प्लास्टिक री-साइकिल करने वाली कंपनी को बेचा जायेगा। गांव से निकलने वाले प्लास्टिक से सड़कों के निर्माण की भी योजना है। पीडब्लूएमयू (प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट) के जरिये कार्बन क्रेडिट से भी ग्राम पंचायत की आय होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों को प्लास्टिक मुक्त (Plastic Free)  करने के लिए थ्री आर मेथड पर कार्य किया जा रहा है। इसमें रिड्यूज, रीयूज, रिसाईकल मेथड को फॉलो कर पर्यावरण संरक्षण का काम हो रहा है। मुख्य विकास  अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा इस्तेमाल करने वाले प्लास्टिक को रिसाइकिल किया जाएगा। इसके लिए गांव में सार्वजनिक स्थलों पर बोरे टांगे गए है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर 100 बोरे लगे हैं।

स्वनिर्मित सॉफ्टवेयर से किसी विवि में पहली बार हुआ छात्र संसद का ऑनलाइन चुनाव

ग्रामीणों को प्रेरित किया जा रहा है कि प्रयोग की गई प्लास्टिक को इस बोरे में ही डाला जाए। फिर इस प्लास्टिक को तीन विकासखंड पिंडरा ब्लाक के नोहिया, सेवापुरी ब्लाक के भीषमपुर और चिरईगांव के बर्थराकला गांव में लगे पीडब्लूएमयू में ले जाकर रिसाइकल करके प्लास्टिक पिलेट्स बनाया जायेगा। कानपुर की एक कंपनी से इसे उचित दामों पर खरीदने की बात चल रही है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों से एमओयू भी किया गया है। इसे बेचने से ग्राम पंचायतों की आय भी बढ़ेगी। इसके अलावा चिरईगांव मे लगे  पीडब्लूएमयू से निकले प्लास्टिक को पीडब्ल्यूडी, आरईएस और जिला पंचायत की सड़क बनाने के लिए बेचा जायेगा। इससे सड़कों की गुणवत्ता में भी सुधार आयेगा।

एडीपीआरओ राकेश यादव ने बताया कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए “ओन रिसोर्स रेवेन्यू मॉडल” पर काम हो रहा है। ग्राम पंचायत से कंपनी दो से तीन रुपये में प्लास्टिक पिलेट्स खरीदेगी। कार्बन क्रेडिट से भी ग्राम पंचायतों को आमदनी होगी। एक ब्लॉक से लगभग एक टन हर महीने प्लास्टिक निकलने की संभावना है, जिसे कंपनी रीसाइकल करेगी। एक यूनिट से स्वयं सहायता समूह की लगभग पांच से 10 महिलाओं और मशीन संचालन के लिए अन्य लोगों को रोजगार मिलेगा।

Related Post

natural farming

नेचुरल फॉर्मिंग हब बन रहा यूपी, अन्नदाता को ‘आरोग्यदाता’ बनाएगी योगी सरकार

Posted by - February 19, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक खेती (Natural Farming) को मिशन मोड में आगे बढ़ाते हुए योगी सरकार ने बड़ी पहल…
Rameshwar Pandey

वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर पांडेय का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

Posted by - June 8, 2023 0
लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर पांडेय (Rameshwar Pandey) का बुधवार तड़के लखनऊ के इंदिरानगर स्थित आवास पर निधन हो गया। वह करीब…
AK Sharma

प्रधानमंत्री द्वारा किए गए विकास को देख पूरी दुनिया आश्चर्यचकित है: एके शर्मा

Posted by - April 30, 2023 0
लखनऊ/वाराणसी। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने वाराणसी में चुनावी जनसंपर्क सभा में शामिल…
cm yogi

1947 से 2017 तक निरंतर बिगड़ती यूपी की दशा के लिए मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों को निशाने पर लिया

Posted by - August 14, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में अपने साढ़े…
जयललिता

तमिलनाडु के पूर्व सीएम जयललिता की मौत की जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Posted by - April 26, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व सीएम और एआईएडीएमके नेता जे जयललिता की मौत के मामले में जस्टिस…