AMIT SHAH IN BANGAL

अमित शाह का वार- सिर्फ अपने भतीजे का कल्याण चाहती हैं ममता दीदी

852 0

पश्चिम बंगाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को झारग्राम में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां अमित शाह के निशाने पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी रहे।

पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में आज पहले चरण के प्रचार का अंतिम दिन है। बंगाल के झारग्राम में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैली की। अमित शाह (Amit Shah) ने वादा किया कि हमारी सरकार राज्य में हर आदिवासी के परिवार में एक रोजगार देने का काम करेगी।

पश्चिम बंगाल : पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन- शाह, योगी और मिथुन करेंगे रैली

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि बीजेपी की सरकार आदिवासी बच्चों के लिए शिक्षा देने का काम किया जाएगा. झारग्राम में बीजेपी की सरकार आदिवासी महापुरुषों का म्यूजियम बनाएगी।

अमित शाह (Amit Shah) ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अभी आदिवासियों को किसी भी सर्टिफिकेट के लिए कटमनी देना होता है, लेकिन जब बीजेपी की सरकार बनेगी तो आदिवासियों को ऑनलाइन ही सर्टिफिकेट मिलेगा।

गृह मंत्री (Amit Shah) बोले कि मोदीजी आदिवासियों का कल्याण चाहते हैं, लेकिन ममता दीदी सिर्फ भतीजे का ही कल्याण चाहती हैं। बंगाल में जबतक ममता दीदी की सरकार है, घुसपैठ नहीं रोक सकती है। अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि जो राशन आदिवासियों को मिलना चाहिए, वो घुसपैठियों को मिलता है।

 

अमित शाह (Amit Shah)  ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अम्फान तूफान के लिए पैसा भेजा, लेकिन उस पैसे को टीएमसी के गुंडे खा गए। शाह (Amit Shah)  ने एक बार फिर बीजेपी के संकल्प पत्र को यहां दोहराया और कहा कि बीजेपी की सरकार बनते ही किसानों को सम्मान निधि के 18 हजार रुपये बकाया मिल जाएंगे।

आज थमेगा पहले चरण का प्रचार

आपको बता दें कि बंगाल में पहले चरण के लिए 27 मार्च को कुल 30 सीटों पर वोट डाले जाने हैं। गुरुवार को बंगाल में पहले चरण का प्रचार थम रहा है, ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाला हुआ है। गुरुवार को अमित शाह राज्य में कुल पांच रैलियों को संबोधित करेंगे।

झारग्राम में चुनावी सभा से पहले अमित शाह ने गुरुवार सुबह पुरुलिया में भी एक रैली को संबोधित किया। बता दें कि पहले चरण में इन्हीं इलाकों में मतदान होना है. अमित शाह के अलावा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी प्रचार कर रहे हैं।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Posted by - October 19, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक…
NAEC-SCVT signs MoU

यूपी में कौशल क्रांति को मिलेगी नई रफ्तार: एनएईसी-एससीवीटी के बीच एमओयू, एक लाख युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

Posted by - January 23, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर…
CM Yogi

2016 में मात्र 16 हजार मेगावॉट थी यूपी की डिमांड, आज 32 हजार मेगावाट हो चुकी है: सीएम योगी

Posted by - August 1, 2024 0
लखनऊ। ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश में हो रहे कार्यों को मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने विधानसभा के मानसून सत्र के…