Teej Pora

तीजा पोरा: महिलाओं को विष्णु भैया से उपहार में मिली लाख की चूड़ियां

320 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) के निवास में आज सोमवार को छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के प्रतीक तीजा-पोरा (Teeja Pora ) तिहार के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन शुरु हाे चुका है। तीजा-पोरा (Teeja Pora ) तिहार मनाने प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पारम्परिक वेशभूषा में पहुंच रही हैं महिलाएं

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) की तरफ से तीजा पोरा (Teeja Pora ) त्यौहार मनाने आई माता एवं बहनें अपने विष्णु भैया से उपहार में लाख की चूड़ियां मिली है। यहां आए कारीगर बहनों को उनकी नाप की चूड़ियां तैयार करके दे रहे हैं। साथ ही महिलाएं बड़ी ही संख्या में मेहंदी भी लगवा रही है। मेहंदी लगवा रही बहनाें के चेहराें मुस्कान से चमक रहे हैं।

संगीतमय प्रस्तुति में थिरक रही महिलाएं

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा पोला तिहार के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हो रही है। उत्सव में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका आरू साहू छत्तीसगढ़ी के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दे रही हैं। इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री निवास पहुंची हैं। संगीतमय प्रस्तुति में महिलाएं थिरक रही हैं।

मुख्यमंत्री निवास में तीजा पोरा की धूम, संगीतमय प्रस्तुति में थिरक रही महिलाएं

महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज दोहरी खुशी की बात है, तीजा पोरा तिहार तो दूसरी ओर महतारी वंदन की राशि के अंतरण को लेकर भी काफी उत्साह देखने को मिल रही है।

Related Post

CM Nayab Singh

हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सीएम सैनी व प्रदेशाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक

Posted by - July 22, 2024 0
चंडीगढ़ः हरियाणा में अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो चुकी है। बीते दिनों मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM…
फराह खान

फराह बोलीं- अगर नेहरू, गांधी परिवार, मुस्लिम व पाक न हो बीजेपी का क्या मुद्दा होगा?

Posted by - January 5, 2020 0
नई दिल्ली। फराह खान अली सोशल मीडिया पर समसामयिक मसलों को लेकर अपनी राय बहुत ही बेबाकी के साथ रखती…