CM Yogi

सपा के डीएनए में गुंडागर्दी, नबाब सिंह यादव सपा का असली चेहरा: योगी आदित्यनाथ

256 0

मैनपुरी। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मैनपुरी पहुंचकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में गुंडागर्दी है। नबाब सिंह यादव सपा का असली चेहरा है।

मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 के पहले हर नौकरी बिकती थी, नीलामी होती थी। वसूली में चाचा-भतीजा की एक समान भागीदारी होती थी। जब ज्यादा वसूली होती थी तो चाचा को ढकेल दिया जाता था। भतीजा अकेले ही बैग लेकर भाग जाता था। चाचा की नियति है, हमेशा धक्का खाकर वही पड़े रहना।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि हमें जाति के नाम पर नहीं बंटना है। इनको प्रदेश की चिंता नहीं थी। जब इनको लगा कि यूपी सुरक्षित नहीं रहा, तब इन्होंने अपने लिए दुनिया के अलग अलग देशों में द्वीप खरीद लिए होंगे। उन्होंने कहा कि इस धरती को पहचान का मोहताज करने वाले कौन लोग है? ये वही लोग हैं, जिन्होंने आपके सामने पहचान का संकट खड़ा किया। ये विकास कार्यों में लूट मचाने वाले लोग हैं।इनका कारनामा वही है, जो अयोध्या में एक बेटी के साथ सपा नेता ने किया।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि सपा के लोगों ने सामाजिक ताने – बाने को छिन्न -भिन्न किया। प्रदेश को दंगे की आग में झोंक दिया। गरीबों के विकास के लिए जो धनराशि मिलनी चाहिए थी, उसमें लूट-घसूट किया। युवाओं की नौकरी में डकैती डाली। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को ऋण व युवाओं को स्मार्टफोन/ टैबलेट वितरण किया। योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों को मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने भविष्य की बधाई दी। मुख्यमंत्री के साथ मंच पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक केबिनेट मंत्री जयवीर सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

Related Post

CM Yogi

हर हाल में मई तक पूरा करें मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माणः मुख्यमंत्री

Posted by - March 11, 2026 0
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसी…
CM Yogi congratulated Nitin Naveen on being appointed National President.

सीएम योगी ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, दी बधाई

Posted by - January 20, 2026 0
लखनऊ | 20 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त…