BJP spokesperson

सत्ता में रहते हैं तो पत्रकारों को जिंदा जलवा देते हैं अखिलेश: भाजपा

815 0
लखनऊ। मुरादाबाद में सपा की प्रेस कॉन्फेंस के दौरान पत्रकारों से मारपीट मामले में मामला अब सपा भाजपा के बीच को हो गया है। दोनों तरफ से बयानबाजी लगातार की जा रही है। यूपी भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी ने कहा कि अखिलेश (Akhilesh Yadav) सत्ता में रहते हैं तो पत्रकारों को जिंदा जलवा देते हैं। उनकी करनी सामने आ रही है।

 पत्रकारों के साथ सपाइयों की हुई मारपीट में अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) के खिलाफ एफआईआर लिखे जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी। यूपी भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी ने कहा कि अखिलेश यादव की करनी सामने आ रही है। सीएम योगी ने टोपी की परिभाषा जो सुनाई थी उसका ठीक से परिचय अखिलेश यादव ने पत्रकारों को दिया है।

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना निंदनीय
यूपी भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी ने कहा कि यह घटना बहुत ही अशोभनीय और निंदनीय है। अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav)  किस समाजवाद को लेकर चल रहे हैं। क्या यह वही समाजवाद है जिसे लोहिया ने स्थापित किया था। क्या लोहिया जी की आत्मा इस समय रोती नहीं होगी। उस समय समाजवाद की परिभाषा क्या थी और आज अखिलेश यादव के जमाने में समाजवादी की परिभाषा क्या हो गई है। यही अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) थे जब इनकी सरकार थी तब 2015 में शाहजहांपुर में एक पत्रकार ने समाजवादी पार्टी के नेता के खिलाफ खबर लिखी तो उसे रातों-रात जिंदा जला दिया गया था। कोर्ट ने संज्ञान लेकर उस घटना की सीबीआई जांच के निर्देश दिए थे।
 सत्ता से बाहर होते हैं तो पत्रकारों पर करवाते हैं हमला
उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी के लोग सत्ता में रहते हैं तो पत्रकारों को जिंदा जला देते हैं, जब सत्ता से बाहर होते हैं तो पत्रकारों को पिटवा देते हैं। जब पत्रकार इनसे सवाल पूछते हैं तो उन्हें बिका हुआ बताते हैं, क्या यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर आक्रमण नहीं है, क्या लोकतंत्र में पत्रकारों को सवाल पूछने का अधिकार नहीं है। अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) को संयम का परिचय देना चाहिए। जैसा वह करेंगे वैसा भरेंगे, जिस तरह से पत्रकारों के खिलाफ उन्होंने किया है पुलिस अपना काम करेगी।

Related Post

बुजुर्गों को फ्री में अयोध्या यात्रा कराएगी दिल्ली सरकार, कैबिनेट बैठक में हुआ फैसला

Posted by - October 27, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बुधवार को हुई विशेष कैबिनेट बैठक में तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को भी शामिल…
Swachhata Mitra community feast

स्वच्छ महाकुम्भ अभियान के तहत सहभागिता बढ़ाने के लिये स्वच्छता मित्रों के साथ सामूहिक भोज

Posted by - January 3, 2025 0
महाकुम्भनगर। प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh)  को दिव्य-भव्य के साथ स्वच्छ-महाकुम्भ बनाने का संकल्प मुख्यमंत्री…
पीएम मोदी

पुलवामा पर वोट मांग पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, होगी कार्रवाई?

Posted by - April 11, 2019 0
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार में पुलवामा आतंकी हमला और बालाकोट एयर स्ट्राइक का…

बीजेपी के पूर्व मंत्री ने कहा- शाह-मोदी का जादू खत्म, इन नेताओं के हांथ में दी जाये कमान

Posted by - January 6, 2019 0
नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव होने से पहले राजनीती का माहौल इतना गरमाया हुआ है कि आयेदिन किसी न किसी…