Pari Akhada

परी अखाड़ा प्रमुख साध्वी त्रिकाल ने नरेंद्र गिरि से बताया जान का खतरा

1821 0
हरिद्वार। परी अखाड़े की प्रमुख साध्वी त्रिकाल भवंता (Sadhvi Trikal) ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

 परी अखाड़े की प्रमुख साध्वी त्रिकाल भवंता (Sadhvi Trikal) ने कुंभ की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े करते हुए मेला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

शुरू हुआ उत्तराखंड का फूलदेई पर्व, ईश्वर को करते हैं इस तरह प्रसन्न

साध्वी त्रिकाल भवंता (Sadhvi Trikal) ने कहा कि सरकार भी पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है। उनका लगातार संतो और मेला प्रसाशन द्वारा अपमान किया जा रहा है। उन्होंने सरकार और मेला प्रशासन से महिला संतो के लिए कुंभ क्षेत्र में स्थान उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही उन्होंने हरकी पैड़ी पर महिला संतो के लिए अलग से स्नान की व्यवस्था किए जाने की मांग भी की है।

साध्वी त्रिकाल भवंता  (Sadhvi Trikal) ने कहा कि वे कई बार मेला प्रसाशन और सरकार से अनुरोध कर चुकी है। बावजूद उसके प्रशासन उनकी न तो सुन रहा है और न ही महिला संतो के लिए कुंभ में व्यवस्थाएं कर रहा है। उनका आरोप है कि मेला प्रशासन और सरकार अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के दबाव में काम कर रहा हैं। कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

महंत नरेंद्र गिरि से उन्होंने अपनी जान का खतरा भी बताया है। इसीलिए उन्होंने शासन-प्रशासन सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की है। नरेंद्र गिरि साधु संतों के साथ बैठक कर उन्हें जो अपमानित कर रहे थे, इसको लेकर वो कोर्ट भी गई थी. कोर्ट ने 11 संतों को कोर्ट में पेश होने का ऑर्डर दिया है। वे नए मुख्यमंत्री से उम्मीद करती है कि सीएम तीरथ जब सभी साधु-संतों से मिलने जाए तो महिला संतों के पास भी आए और उनकी पीड़ा सुने।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से साध्वी त्रिकाल भवंता ने जो जान का खतरा बताय है, जब इस बारे में डीजीपी अशोक कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जब उनके संज्ञान में आएगा तो उस पर विचार किया जाएगा।

Related Post

rajnath singh

चमोली हिमस्खलन पर रक्षा मंत्री ने की CM धामी से बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

Posted by - February 28, 2025 0
नई दिल्ली। उत्तराखंड में भारी हिमस्खलन के बादशुक्रवार को चमोली जिले में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने…
25 thousand government jobs in four years: CM Dhami

सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद नहीं हुआ एक भी भर्ती परीक्षा पेपरलीक: सीएम धामी

Posted by - September 6, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के चार साल के कार्यकाल में युवा वर्ग सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरा…
CM Dhami paid tribute to Major Dhyanchanda

अब अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए तैयार हैं उत्तराखंड: मुख्यमंत्री

Posted by - August 29, 2025 0
शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर बहुउद्देश्यी क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025,…
CM Dhami

देश की अनेक रियासतों का एकीकरण कर अखंड एवं सशक्त भारत की नींव रखी: मुख्यमंत्री

Posted by - December 15, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई…
Savin Bansal

सार्वजनिक परियोजनाओं की जमीनी हकीकत परखने, क्यूआरटी संग सड़कों पर उतरे डीएम सविन

Posted by - January 31, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने शनिवार को देहरादून-चकराता एवं कौलागढ़ रोड पर विद्युत, पेयजल, सीवरेज एवं गैस पाइपलाइन…