CM Rawat

घरों में गूंजें फूलदेई छम्मा देई, मुख्यमंत्री के घर भी पहुंचे बच्चे

1173 0
देहरादून । फूलदेई त्योहार आज है. देवभूमि में फूलदेई पर्व की खास मान्यता है, जहां कुमाऊं में इसे फूलदेई के रूप में मनाया जाता है। वहीं, गढ़वाल में फूल संक्राति के रूप में मनाया जाता है। ये उत्तराखंड के बाल पर्व के रुप में मनाया जाता है।

 बसंत ऋतु के स्वागत में मनाए जाने वाले पारंपरिक त्योहार फूलदेई का रंग चढ़ने लगा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने भी रविवार सुबह को भागीरथीपुरम स्थित अपने आवास पर बच्चों के साथ प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले लोक पर्व फूलदेई मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री (Tirath Singh Rawat) ने प्रदेशवासियों को फूलदेई त्यौहार की शुभकमाएं देते हुए कहा कि बसंत ऋतु का यह पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाए। ऐसी ईश्वर से मंगल कामना करता हूं।

रविवार से शुरू हुआ फूलदेई का त्योहार उत्तराखंडी समाज के लिए विशेष पारंपरिक महत्व रखता है। चैत की संक्रांति यानि फूल संक्रांति से शुरू होकर इस पूरे महीने घरों की देहरी पर फूल डाले जाते हैं। इसी को गढ़वाल में फूल संग्राद और कुमाऊं में फूलदेई पर्व कहा जाता है, जबकि, फूल डालने वाले बच्चों को फुलारी कहते हैं, इस खास मौके पर फूलदेई, छम्मा देई, दैणी द्वार, भर भकार… जैसे लोक गीत सुनने को मिलते हैं। इन बच्चों को स्थानीय लोग चावल, गुड़ और रुपये भी भेंट करते है।

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने भी फूलदेई त्योहार की शुभकानाएं दी। साथ ही देश-विदेश में रहे प्रवासियों से फूलदेई त्योहार मनाने की अपील की है।

Related Post

CM Dhami

यूसीसी में सभी परिवारों का पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया: सीएम धामी

Posted by - May 4, 2025 0
हरिद्वार। उच्च शिक्षा विभाग एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अखंड भारत : समान नागरिक संहिता के परिप्रेक्ष्य…
CM Dhami

यात्रा के सुखद अनुभव लेकर लौटे श्रद्धालु, यह हमारा प्रयास: मुख्यमंत्री

Posted by - April 18, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) ने प्रदेश में रविवार 19 अप्रैल से प्रारम्भ हो रही चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पर…
cm dhami

भ्रष्टाचार के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई जनता के विश्वास, ईमानदारी की ताकत और युवाओं की उम्मीदों की जीत है: सीएम धामी

Posted by - July 13, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को बल्लीवाला, देहरादून में ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड’ के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए…
CM Dhamia

उत्तराखंड के लिए राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करना गौरव की बात है: सीएम धामी

Posted by - February 11, 2025 0
चकरपुर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को कहा कि उत्तराखंड के लिए 38वें राष्ट्रीय खेलों…