बदमाशो ने असलहे के दम पर रुपयों से भरा बैग छीना

बदमाशो ने असलहे के दम पर रुपयों से भरा बैग छीना

1025 0

पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के साऊथ सिटी इलाके में बाइक सवार बेखौफ बदमाश दुकानदार से असलहे के दम पर रुपयों से भरा बैग और मोबाइल लूट कर भाग निकले। पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर अपने साथ हुई घटना की सूचना दी।सूचना पर पहुंची पीजीआई पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। थाना प्रभारी आशियाना ने बताया इलाके के रहने वाले अभिषेक माशानी की जय नारायण ट्रेडर्स के नाम से साऊथ सिटी पुलिस चौकी अंतर्गत शहीद पथ की सर्विस रोड पर दुकान है। अभिषेक बुधवार शाम करीब आठ बजे अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरन बाइक से आए तीन बदमाशों ने असलहे के दम पर अभिषेक के हाँथ से रुपयों से भरा बैग और मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशो ने दुकानदार की पिटाई कर दी और भाग निकले।

लखनऊ ग्रामीण इलाके में बनेंगे दो नये थाने

बदमाशों को भगत देख पीड़ित दुकानदार चिल्लाने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों का जमावड़ा लग गया, लेकिन तब तक बदमाश इलाके से नदारद हो चुके थे। पीड़ित के अनुसार बैग में 40 से 50 हजार रूपए की नकदी और दो मोबाइल फोन थे। तीन बदमाशों में एक बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा। जबकि दो युवकों ने पहुंच कर पिस्टल सिर पर लगा दी। सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने पीड़ित द्वारा बताए रास्ते पर पीछा किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर पीजीआई आशीष कुमार द्विवेदी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

Related Post

म्यांमार के रोहिग्यों ने बांग्लादेश बार्डर से अवैध तरीके से यूपी में किया प्रवेश

म्यांमार के रोहिग्यों ने बांग्लादेश बार्डर से अवैध तरीके से यूपी में किया प्रवेश

Posted by - March 2, 2021 0
म्यांमार के रोहिग्यों को बांग्लादेश बार्डर से अवैध तरीके से यूपी में प्रवेश कराने के आरोप में गिरफ्तार किये गये…
encroachment

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में अतिक्रमण, अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन के एक्शन जारी

Posted by - February 10, 2026 0
देहरादून: जिला प्रशासन को ग्राम गल्ज्वाड़ी, तहसील देहरादून में अवैध प्लाटिंग एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण (Encroachment) के संबंध में…
CM Nayab Singh Saini

विधानसभा का शीतकालीन सत्र बहुत जल्द आयोजित किया जाएगा : मुख्यमंत्री सैनी

Posted by - November 4, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र बहुत जल्द आयोजित किया…
Maha Kumbh

नारी शक्ति और युवा चेतना से सनातन के मेल का साक्षी बन रहा है प्रयागराज महाकुम्भ

Posted by - February 9, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) सनातन के विस्तार की नई इबारत लिख रहा है। महाकुम्भ में बड़ी संख्या में…
CM Vishnudev Sai

संतों की कृपा और जनता के विश्वास से ही संभव हुआ सुशासन का दीपोत्सव: मुख्यमंत्री साय

Posted by - October 21, 2025 0
रायपुर: दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील के…