पुलिस ने युवक को गांजा तस्करी कर रहे किया गिरफ्तार

पुलिस ने युवक को गांजा तस्करी कर रहे किया गिरफ्तार

907 0

 नगराम पुलिस द्वारा शनिवार के दिन मदार पुर तिराहे के पास से एक युवक को तस्करी कर ले जाए जा रहे गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट  का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया । प्रभारी निरीक्षक नगराम मोहम्मद अशरफ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एस एस आई गजे सिंह व उनकी टीम मे शामिल मुख्य आरक्षी राजीव पांडेय मोहम्मद याकूब जंग बहादुर आरक्षी अंबिकेश तिवारी द्वारा  शनिवार सुबह मदार पर तिराहे के पास से एक संदिग्ध  युवक को दबोच लिया गया ।

विधुत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर -आक्रोशित लोगों ने किया रोड़ जाम

पूछताछ मे युवक ने अपना नाम तमोरिया गांव निवासी वीरेंद्र बताया । युवक के पास मिले झोले की तलाशी लेने पर पोटली मे रखा गांजा बरामद हुआ।  तौल करने पर गांजा का वजन 2 किलो.100 ग्राम निकला  ।  कड़ाई से की गयी पूछताछ मे वीरेंद्र ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह गांजा की बिक्री कर अपना खर्च चलाता है । युवक को पकड़ कर थाने लाया गया जहां उसके विरूद्ध  एन डी पी एस एक्ट की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।

Related Post

G-20

G-20 मेहमानों के सामने अद्भुत छटा बिखेरेंगे काशी के विश्व प्रसिद्ध घाट

Posted by - April 16, 2023 0
वाराणसी। काशी (Kashi) में उत्तरवाहिनी गंगा के किनारे अर्धचन्द्राकार घाट की ख्याति पूरे विश्व में है। दुनिया के समृद्ध और…

18 आईएएस का तबादला, गोरखपुर समेत तीन जिलों के डीएम बदले, अक्षय त्रिपाठी एलडीए के नए उपाध्यक्ष

Posted by - July 26, 2021 0
प्रदेश सरकार ने देर रात 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कोई भी तबादला आदेश पब्लिक डोमेन के…
CM Yogi

सुदृढ लॉजिस्टिक्स रेग्युलेटरी इकोसिस्टम की जरूरत, तैयार करें स्टेट लॉजिस्टिक्स प्लान: मुख्यमंत्री

Posted by - November 19, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राज्य में लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए सुदृढ़ नीतिगत ढांचा तैयार करने की आवश्यकता…