dhananjay singh

पूर्व MP धनंजय सिंह समेत चार लोगों पर Gangster Act के तहत आरोप तय

829 0

प्रयागराज। पूर्व सांसद धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) पर प्रयागराज स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोप तय किए हैं। उनके साथ तीन अन्य लोगों पर भी आरोप तय किए गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) ने प्रयागराज स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।

CM योगी की मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अंसारी की रानी सल्तनत माॅल धराशायी

प्रयागराज की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत चार लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोप तय किए हैं। सांसद के खिलाफ जौनपुर जिले के केराकत थाने में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आपराधिक इतिहास के आधार पर धनंजय सिंह सहित चार लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था, जिस पर सुनवाई करते हुए उनपर आरोप तय किए गए हैं। बता दें कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने शुक्रवार को प्रयागराज स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।

मऊ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या में आरोपी बनाए गए पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में पुलिस दिल्ली, जौनपुर व लखनऊ में छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने धनंजय को भगोड़ा घोषित कर उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। यही नहीं इनाम की राशि बढ़ाने के लिए डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिखा था। शुक्रवार को पुलिस इनाम की राशि 25 से बढ़ाकर 50 हजार करने की तैयारी कर ही रही थी कि धनंजय सिंह ने सरेंडर कर दिया था।

खास बात यह है कि लखनऊ पुलिस ने पूर्व सांसद की संपत्तियों का ब्यौरा निकालकर प्रवर्तन निदेशालय और इनकम टैक्स को भेजा था। इन संपत्तियों को अपराधिक गतिविधियों से अर्जित करने का आरोप लगाकर पुलिस ने इन्हें जब्त करने के लिए पत्राचार किया था। पुलिस का शिकंजा कसता देखकर धनंजय ने दूसरे मामले में जमानत तुड़वाकर जेल जाना उचित समझा।

दूसरे जेल में शिफ्ट किया जाएगा धनंजय को

सूत्रों की माने तो एडीजी जेल आनंद कुमार ने धनंजय को नैनी से किसी और जेल में शिफ्ट करने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। एडीजी जेल ने अधिकारियों को तलब कर धनंजय को किस जेल में रखा जाए, इसके बारे में गहन चर्चा की। बहुत जल्द धनंजय को नैनी जेल से स्थानांतरित कर किसी अन्य जल में शिफ्ट किया जाएगा।

Related Post

AK Sharma

लोगों को सुकून मिले,सभी रैन बसेरा साफ-सुथरे व्यवस्थित एवं सुंदर बने हो: एके शर्मा

Posted by - December 16, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप…
Param Bir Singh, Anil Deshmukh

महाराष्ट्र :SC का परमबीर की याचिका पर सुनवाई से इनकार, कहा- हाईकोर्ट में लगाएं गुहार

Posted by - March 24, 2021 0
मुंबई। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh)  की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार…