साल 2021 की हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

1217 0

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.   कोरोना काल का असर काफी समय तक हज यात्रा पर भी देखने को मिला था. लेकिन कुछ समय पहले से हज कमेटी ने कड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था के अंतर्गत लोगों को हज यात्रा की इजाजत दे दी थी. लेकिन इस साल भारत से हज यात्रा पर कोई नहीं जा पाया था. साल 2021 की हज यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज शनिवार से शुरू हो चुकी है. आप हज के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

सऊदी हुकूमत की ओर से हज और उमराह से पाबंदी हटाने के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज एक्शन प्लान 2021 जारी कर दिया है. केंद्रीय हज कमेटी की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर आवेदन फॉर्म अपलोड कर दिया गया है, जहां आप फॉर्म भर सकते है हालांकि इस बार 10 दिसंबर 2020 तक ही आवेदन किए जा सकेंगे.

आज PSLV C49 से 10 उपग्रहों को लॉन्च करेगा ISRO !

हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मकसूद अहमद खान ने बताया कि एक्शन प्लान के अनुसार आज से ऑनलाइन आवेदन सभी राज्य हज कमेटी द्वारा शुरू हो चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, सऊदी सरकार के दिशा निर्देशों के बाद सफर का खर्च बढ़ना संभवतया तय माना जा रहा है. जनवरी 2021 में हज यात्रियों का कुर्रा यानि लॉटरी निकाला जाना प्रस्तावित है. आवेदनकर्ताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए अलग—अलग राज्य हैल्पलाइन नंबर के जरिए आवेदनकर्ताओं की मदद करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, हज 2021 के लिए कई नए नियम भी बनाए गए हैं. यह कदम कोरोना के चलते उठाया गया है. उम्र सीमा तय कर दी गई है. सऊदी अरब में रुकने के दिनों की संख्या भी घटा दी गई है.

हज 2021 में इस बार सऊदी अरब में 30 से 35 दिन के आसपास ही रुकने की इजाज़त मिलेगी. पूरे देश से इस बार 21 इम्बारकेशन केंद्रों को की बजाए 10 से ही हज यात्रियों की फ्लाइट रवाना होंगी. इस बार हज यात्रा के लिए केवल 18 से 65 वर्ष आयु के आजमीन ही आवेदन कर सकेंगे. 18 से कम और 65 से अधिक यानी बुजुर्ग आजमीनों को हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं भेजा जाएगा. इसके अलावा बगैर महरम के हज पर जाने वाली महिलाओं के लिए 500 सीटें आरक्षित की गई हैं.

 

 

Related Post

CM Dhami

प्रधानमंत्री के नौ आग्रहों को मूल मंत्र मानकर विकास का आधार बनाएगी सरकार: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - November 10, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की बोली भाषाओं से लेकर, पलायन…
CM Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी से महाकुंभ के लिए पहले जत्थे को किया रवाना

Posted by - January 26, 2025 0
रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले के…
जस्टिन बीबर

अमेरिकी पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने वाइफ हेली के बर्थडे पर कोलॉज पोस्ट किया

Posted by - November 23, 2019 0
नई दिल्ली। अमेरिकी पॉप सिंगर जस्टिन बीबर और हेली बाल्डविन हॉलीबुड के पापुलर कपल्स में से एक है। बता दें…
death by corona

महाराष्ट्र सरकार का ऐलान, जनवरी-फरवरी में आ सकती है कोरोना की दूसरी लहर

Posted by - November 13, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.  महाराष्ट्र के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने साल 2021 की शुरुआत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने की आशंका…