वुहान एयरपोर्ट पर 19 भारतीय कोरोना संक्रमित, एयर इण्डिया ने कहा- दिल्ली से निकले तो रिपोर्ट्स नेगेटिव थी

964 0

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.   वंदे भारत मिशन के तहत नई दिल्ली से वुहान गई एक फ्लाइट में 19 भारतीय यात्रियों के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी. इसी मुद्दे पर एयर इंडिया की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आयी है जिसमे एयर इंडिया ने उन रिपोर्ट पर जवाब दिया है. एयर इंडिया ने साफ तौर पर कहा है कि जब हम यात्रियों को लेकर नई दिल्ली एयरपोर्ट से चले थे तो सभी यात्रियों की कोविड-19 की लैब रिपोर्ट्स नेगेटिव थी. एयर इंडिया ने ये भी कहा है कि एयर इंडिया सभी सुरक्षा नियमों का सख्ती के साथ पालन करता है.

US: कल होगा राष्ट्रपति पद के लिए मतदान, जानें इससे जुड़ीं जरूरी बातें

एयरलाइन ने आधिकारिक बयान जारी करके कहा कि,  ‘वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की एक उड़ान यात्रियों को लेकर 30 अक्तूबर को चीन के शहर वुहान एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट पर कोरोना जांच के दौरान 19 भारतीय कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि, भारत से सभी यात्री कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट लेकर विमान में सवार हुए थे। अब भविष्य की उड़ानों में देरी हो सकती है।’

नियमों के मुताबिक ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत एयर इंडिया में यात्रा करने से पहले सभी यात्रियों को दो बार कोविड-19 की जांच करानी होती है। विमान में सवार 277 यात्रियों में से करीब 39 को एक-दूसरे के टच में आने पर कोरोना पॉजिटिव आने का संदेह है। अधिकारी ने कहा कि जिन 19 भारतीयों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके अलावा 39 लोगों में भी बीमारी के लक्षण हो सकते हैं, इसलिए सभी 58 लोगों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी अन्य यात्रियों को होटलों में 14 दिन के लिए पृथक रखा गया है।

चीन में अब तक वंदे भारत मिशन के तहत उड़ान में इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने का पहला मामला है।  इसके चलते अब वुहान के लिए आगामी उड़ान को स्थगित किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने यात्रा आपदा प्रबंधन का देखा मॉक अभ्यास

Posted by - April 20, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने गुरुवार को सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र में चारधाम यात्रा- 2023 के सफल संचालन…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने चयनित 108 असिस्टेंट प्रोफेसर को सौंपे नियुक्ति पत्र

Posted by - October 29, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 108 असिस्टेंट प्रोफेसर को…
CM Dhami honored the workers

मुख्यमंत्री ने ‘उत्तराखंड निवास’ के निर्माण से जुड़े श्रमिकों को किया सम्मानित

Posted by - November 6, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में नवनिर्मित राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखंड…
Supreame Court

महिला अफसरों के स्थायी कमीशन पर बोली सुप्रीम कोर्ट – सेना के मानकों की नहीं हो सकती समीक्षा

Posted by - March 25, 2021 0
नई दिल्ली । भारतीय सेना (Indian Army) में महिला अफसरों को स्‍थायी कमीशन देने संबंधी मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने…

उ.प्र.राज्य सड़क परिवहन निगम में लगा कर्मचारियों के लिए स्वास्थय शिविर

Posted by - February 4, 2021 0
उ.प्र.राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक, धीरज साहू , के निर्देशानुसार इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन के सहयोग से सड़क सुरक्षा…