Diesel becomes cheaper again

डीजल फिर हुआ सस्ता, जानें चार दिनों में कितने घटे दाम?

1735 0

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन रविवार को डीजल के दाम में कटौती की है। देश के चार बड़े महानगरों में डीजल के दाम 22-25 पैसे प्रति लीटर तक घटाए गए हैं, जबकि पेट्रोल की कीमत स्थिर रही।

बता दें कि पिछले चार दिनों में डीजल करीब एक रुपए सस्ता हो चुका है। शनिवार को भी पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल ने बताया कि दिल्ली में पेट्रोल 81.14 पर स्थिर रहा जबकि डीजल 24 पैसे सस्ता होकर 71.58 रुपए प्रति लीटर रह गया।

क्रिकेट फैंस के लिए रिलायंस जियो लाया ‘जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग’

मुंबई में पेट्रोल 87.82 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा और डीजल 25 पैसे कम होकर 78.02 रुपए प्रति लीटर रह गया। कोलकाता में पेट्रोल 82.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिए रहा जबकि डीजल 23 पैसे घटकर 75.09 रुपए प्रति लीटर रह गया।

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.21 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही, जबकि डीजल 22 पैसे घटकर 76.99 रुपए प्रति लीटर रह गया।

शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 23 पैसे से 26 पैसे तक और डीजल के भाव 35 पैसे से 37 पैसे प्रति लीटर तक कम किए गए थे। गुरुवार को पेट्रोल 14-16 पैसे तक और डीजल 19-20 पैसे सस्ता हुआ था।

Related Post

अयोध्या जमीन विवाद में फंसे चंपत राय को संघ ने चित्रकूट तलब किया, ट्रस्ट से किया जा सकता है बाहर

Posted by - July 9, 2021 0
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में कथित जमीन घोटाले को लेकर संघ चौकन्ना हो गया है, संघ प्रमुख मोहन भागवत…
बजट 2020

बजट 2020 : मॉर्डन रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, बस स्टेशन, लॉजिस्टिक सेंटर्स बनाएंगे

Posted by - February 1, 2020 0
नई दिल्ली। 2020 के दशक का पहला बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारामण ने शनिवार को पेश कर रही हैं। ये मोदी…
CM Yogi

पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र बन रहा है भारत: सीएम योगी

Posted by - April 6, 2024 0
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत…