Manish Sisodia

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

1422 0

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है।

लीडिंग मैगजीन के कवर पर जैकलिन फर्नांडीज ने बिखेरा जादू

सिसोदिया ने ट्वीट कर दी जानकारी

सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि हल्का बुखार होने के बाद आज कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने स्वयं को एकांतवास में रख लिया है। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल बुखार या अन्य कोई परेशानी नहीं है मैं पूरी तरह ठीक हूं। आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा।

इससे पहले दिल्ली के शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बुखार की शिकायत के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया था। इसी वजह से वह सोमवार को हुए दिल्ली विधानसभा सत्र में शामिल भी नहीं हुए थे।

बता दें कि कोरोना काल के कारण दिल्ली विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र रखा गया था। वहीं सत्र से पहले विधानसभा अध्ययक्ष, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत सभी नेताओं,मंत्रियों और विधायकों के साथ विधानसभा के हर एक कर्मचारियों का भी कोरोना टेस्ट किया गया था।

Related Post

पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की कोई योजना नहीं- फिर बोली सरकार, आखिर क्या है मंशा?

Posted by - July 20, 2021 0
देश के कई राज्यों में पेट्रोल 100 रु प्रति लीटर के पार है, काफी वक्त से पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के…
School bus

कुल्लू में दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस

Posted by - July 4, 2022 0
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (Kullu) जिले में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। सैंज घाटी में सोमवार सुबह आठ…
अलीगढ़ में प्रदर्शन

अलीगढ़: एएमयू की छात्राओं पर दंगा भड़काने का आरोप, इंटरनेट 24 घंटे के लिए बंद

Posted by - February 23, 2020 0
अलीगढ़। अलीगढ़ के शाहजमाल ईदगाह के सामने सीएए और एनआरसी के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन में हालात लगातार बेकाबू…