sent notice to Shahrukh Khan's production house

जानिए शाहरुख खान के प्रोडक्‍शन हाउस की फिल्म Class of 83 को किसने भेजा नोटिस

1072 0

मुंबई। शाहरुख खान के प्रोडक्‍शन हाउस की फिल्म Class of 83 रिलीज से पहले मुश्किल में फंस सकती है। इसको फिल्म को लेकर पूर्व एनकाउंटर स्पेशिलिस्ट प्रदीप शर्मा ने इस फिल्म से जुड़े प्रमुख मीडियम्स को नोटिस भेजा है। यही नहीं उन्होंने ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म, प्रोडक्शन हाउस और हुसैन जैदी को नोटिस देकर अपनी आपत्ति जताई है।

सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, आमिर और तुर्की की फर्स्ट लेडी एमीन एर्दोगान की तस्वीरें

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने अपनी नोटिस में कहा है कि 2018 में जब वो सर्विस में थे तो उस वक्त हुसैन जैदी उनसे मिलने आते थे। इस दौरान उन्होंने प्रदीप शर्मा के अंडरवर्ल्ड और टेरर ऑपरेशन से जुड़ी कई अहम जानकारियां और दस्तावेजों को मांगा था जो प्रदीप शर्मा ने मुहैया करवाए थे।

अब उसी को आधार बनाकर कई फिक्शन चीजों को जोड़कर अब Class of 83 बनाई गई है। फ़िल्म को लेकर उन्हें ऑब्जेक्शन नहीं है लेकिन अगर गलत तरीके से उसमें पुलिस की छवि और ऑपरेशन को जस्टिफाई कर पुलिस के किए गए ऑपरेशन से जोड़ा जाता है तो वो गलत है।

लिहाजा फ़िल्म रिलीज़ से पहले प्रदीप शर्मा को दिखाई जाए। अगर उन्हें कुछ गलत लगा तो वो ऑब्जेक्शन लेंगे। अगर कहानी में छेड़छाड़ नही है तो फ़िल्म रिलीज की जाए। लेकिन अगर फ़िल्म बिना दिखाए ही रिलीज की तैयारी है तो पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा इस पर सिविल और क्रिमिनल -कानूनी प्रकिया के तहत कार्रवाई करेंगे।

अभिनेता चंकी पांडे ने बेटी अनन्या के साथ फिल्म साइन करने को लेकर दिया यह रिएक्शन

बता दें कि फिल्म में मुख्‍य भूमिका बॉबी देओल निभा रहे हैं। फिल्म के फर्स्टलुक पोस्‍टर को लेकर काफी चर्चा हुई थी। मोशन पोस्टर मुंबई को जलते हुए दिखाया गया है। जबकि एक बॉबी देओल के धाकड़ अंदाज वाली पुलिस के रूप में फोटो नजर आ रही थी।

Related Post

Tapsu pannu with anurag kashyap

तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप से कई घंटों हुई पूछताछ, रात में भी जारी रही छापेमारी

Posted by - March 4, 2021 0
मुंबई/नई दिल्ली। आयकर विभाग ने अभिनेत्री तापसी पन्नू  (Tapsee Pannu) और फिल्मकार अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap)  व उनके साझेदारों के…
Kareena Kapoor

करीना कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर पर जाने कैसा था सैफ अली खान का रिएक्शन?

Posted by - October 24, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor)  इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी के खूबसूरत टाइम को इंजॉय कर रही हैं। इस…