केरल सरकार ने शराब आपूर्ति की दी अनुमति

लॉकडाउन के दौरान केरल सरकार ने शराब आपूर्ति की दी अनुमति

810 0

तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार ने कोराेना वायरस ‘कोविड-19’ के प्रसार को रोकने के लिए किये गये देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान शराब नहीं मिलने के कारण छह लोगों के आत्महत्या कर लेने के मद्देनजर विशेष स्थितियों में शराब की आपूर्ति की अनुमति दी है।

लॉकडाउन के दौरान राज्य में बार, शराब की खुदरा दुकानें और ताड़ी की दुकानें बंद होने के कारण छह लोगों ने आत्महत्या कर ली

सरकार की ओर से मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि सरकारी डॉक्टरों की ओर से प्रमाणपत्र मिलने के बाद निर्धारित मात्रा में शराब उपलब्ध करायी जाएगी। लॉकडाउन के दौरान राज्य में बार, शराब की खुदरा दुकानें और ताड़ी की दुकानें बंद होने के कारण छह लोगों ने आत्महत्या कर ली। इसी के मद्देनजर सरकार को यह आदेश जारी करना पड़ा।

एक औरत के रूप में धरती पर जन्म लेना खूबसूरत बात : दिव्या खोसला

केरल सरकार चिकित्सा अधिकारी संघ (केजीएमओए) ने हालांकि इस फैसले का विरोध किया

केरल सरकार चिकित्सा अधिकारी संघ (केजीएमओए) ने हालांकि इस फैसले का विरोध किया है और आरोप लगाया है कि यह चिकित्सा आचार संहिता के खिलाफ है। केजीएमओए ने सरकार के इस फैसले के विरोध में बुधवार को राज्य में ‘काला दिवस’ मनाने की घोषणा भी की है। संघ के अधिकारियों ने कहा कि इस निर्णय के कई दुष्प्रभाव होंगे और यह मेडिकल प्रोटोकॉल के खिलाफ है।

Related Post

CM Dhami

पुष्कर सिंह धामी ने किए बाबा केदार नाथ के पावन दर्शन

Posted by - November 1, 2024 0
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार के…
CM Bhajanlal

आमजन को जमीन से जुडे़ प्रकरणों में मिले त्वरित न्याय : मुख्यमंत्री

Posted by - October 8, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि राजस्व विभाग जमीनों से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं…
Dharmendra Pradhan

धर्मेंद्र प्रधान ने जो बाइडन के विशेष दूत जॉन केरी से की मुलाकात

Posted by - April 7, 2021 0
ऩई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के जलवायु संबंधी मामलों के विशेष दूत…