COVID19

COVID19 : भजन सम्राट अनूप जलोटा को दो दिन के लिए आइसोलेशन में

939 0

मुंबई। भजन सम्राट अनूप जलोटा को दो दिन के लिए आइसोलेशन में रखा गया है। वह इंग्लैंड और जर्मनी की यात्रा कर लौटे थे। मुंबई एयरपोर्ट से सीधे उन्हें होटल में ले जाया गया। इसकी पुष्टि अनूप जलोटा ने सोशल मीडिया पर की है। अनूप जलोटा ने ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर कर लिखा कि मैं बीएमसी द्वारा 60+ यात्रियों के लिए दी जाने वाली चिकित्सा देखभाल से खौफ में हूं। जब मैं लंदन से मुंबई उतरा तो मुझे होटल मिराज ले जाया गया, डॉक्टरों की एक टीम को मुझे अटेंड करने के लिए भेजा गया। मैं यहां उतरने वाले प्रत्येक यात्री से सहयोग की अपील करता हूं।’ #COVID19india

अनूप जलोटा  ने कहा कि मैं यहां उतरने वाले प्रत्येक यात्री से सहयोग की अपील करता हूं।’ #COVID19india

अनूप जलोटा यूरोप से सीधे मुंबई लौटे थे। होटल में 60 से ज्यादा की उम्र के लोगों पर नजर रखी गई है। अनूप जलोटा की उम्र 66 साल है। अनूप जलोटा का जन्म 29 जुलाई 1953 को नैनीताल में हुआ था। उन्होंने गीतों, गजलों और फिल्मी गीतों को गाकर गायन के क्षेत्र में एक खास जगह बनाई है। वर्ष 2012 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह भजन सम्राट के नाम से भी प्रसिद्ध है।

Related Post

CM Dhami

धामी सरकार के तीन साल : मुख्यमंत्री ने देवभूमि के विकास के लिए जताई प्रतिबद्धता

Posted by - July 4, 2024 0
देहरादून। राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में सरकार तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी…

जानें ज्यादा देर अंगुलियों को पानी में रखने से क्यों आ जाती हैं सिकुड़

Posted by - October 14, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। अंगुलियों को बहुत देर तक पानी में रखते हैं तो हाथ और पैरों की अंगुलियां सिकुड़ जाती हैं।…

जनसंख्या नीति को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने जताई नाराजगी, कहा- एक बच्चे वाला नियम हटाइए

Posted by - July 12, 2021 0
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पेश किए गए जनसंख्या नीति को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने आपत्ति जाहिर की…