भावुक हुए फारूक अब्दुल्ला

बेटे उमर से सात महीने बाद मिलकर भावुक हुए फारूक अब्दुल्ला

837 0

श्रीनगर। बीते सात महीनों से नजरबंद नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला शुक्रवार देर शा​म रिहा हुए थे। इसके बाद वह शनिवार को अपने बेटे उमर अब्दुल्ला से श्रीनगर की उप जेल में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेता भावुक नजर आए।

फारूक ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से सात महीने बाद अपने बेटे से मुलाकात का अनुरोध किया , जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर लिया

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक जनसुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत अपनी हिरासत खत्म होने के बाद शुक्रवार अपने आवास से नजदीक ही हरि निवास पहुंचे, जहां उनके बेटे तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को पीएसए के तहत पांच फरवरी से नजरबंद करके रखा गया है। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगा लिया। अधिकारियों ने कहा कि फारूक ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से सात महीने बाद अपने बेटे से मुलाकात का अनुरोध किया था, जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि दोनों की मुलाकात करीब एक घंटे चली है।

लखनऊ : कोरोना पॉजिटीव युवक को केजीएमयू में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया

पांच अगस्त 2019 को तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य से विशेष दर्जा वापस ले लिया

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल पांच अगस्त को तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य से विशेष दर्जा वापस ले लिया था, जिसके बाद फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और एक और मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को हिरासत में ले लिया गया था।

15 सितंबर को फारूक के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया था

इसके बाद 15 सितंबर को फारूक के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया, जबकि उनके बेटे उमर की ऐहतियातन हिरासत पांच फरवरी को खत्म हो रही थी। लेकिन उससे कुछ ही घंटे पहले इसे छह महीने के लिये बढ़ा दिया गया था।

 

Related Post

फोन पर रैली संबोधित करते हुए बोले योगी, ममता ने नहीं दी हेलीकॉप्टर उतारने की मंजूरी

Posted by - February 3, 2019 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के हेलीकॉप्टर उतरने के लिए बंगाल सरकार ने मंजूरी नहीं दी। सीएम उत्तर…
PM Modi performed the Kumbh Abhishek of the Kumbh Kalash

प्रधानमंत्री मोदी ने संगम नोज में कुम्भ कलश का किया कुम्भाभिषेक

Posted by - December 13, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ के आयोजन से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को त्रिवेणी संगम में पूजा…
AK Sharma

कांग्रेस ने नीम और मिट्टी के तेल वाली ढ़िबरी पर बिताये 65 साल: एके शर्मा

Posted by - June 18, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत आपूर्ति को लेकर कांग्रेस और सपा को करारा जवाब…