यस बैंक

यस बैंक: भगवान जगन्नाथ के पैसे के लिए ओडिशा सरकार ने केंद्र सरकार से मांगी मदद

974 0

बिजनेस डेस्क। नकदी संकट से जूझ रहे यस बैंक में भगवान जगन्नाथ का भी 545 करोड़ रुपया जमा है। जिसको लेकर ओडिशा सरकार ने बीते कल रविवार को केंद्र सरकार से मदद मांगी। ओडिशा सरकार ने केंद्र सरकार से श्रद्धालुओं के हित में यस बैंक के खाते से भगवान जगन्नाथ का यह 545 करोड़ रुपया रिलीज कराने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

इसके लिए ओडिशा वित्त मंत्री निरंजन पुरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से आग्रह किया है कि वह इस पैसे को रिलीज करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को उचित निर्देश जारी करे।

कोरोना वायरस: पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द, इटली सरकार ने भी उठाया बड़ा कदम

निरंजन पुरी ने पत्र में लिखा है कि पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर से जुड़े विभिन्न फंड का प्रबंधन श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) की समिति करती है। इस फंड में से 545 करोड़ रुपये टीडीआर के तौर पर यस बैंक में जमा कराए गए थे, जो इसी महीने पूरे होने वाले थे।

ओडिशा के वित्त मंत्री ने केंद्र को बताया कि आरबीआई की तरफ से 50 हजार से ज्यादा की निकासी पर रोक लगाए जाने से यह पैसा फंस गया है। भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए इस पैसे के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इसे रिलीज कराने के लिए आरबीआई को उचित निर्देश दिए जाएं। हालांकि केंद्र सरकार ने रविवार रात तक इस पत्र का कोई जवाब नहीं दिया था।

Related Post

Hardeep Puri

शहरी विकास से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी: हरदीप पुरी

Posted by - February 12, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के आखिरी दिन प्रदेश के नगरों का बेहतर विकास, विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त…
CM Yogi

सभी 75 जिलों से 30 जून तक भेजे जाएं प्रस्ताव, गुणवत्तापूर्ण हो कार्य: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - June 19, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी रणनीति…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, वितरित किये फल

Posted by - September 17, 2024 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) वाराणसी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कई कार्यक्रमों…