यूपी के डीजीपी

हितेश चन्द्र अवस्थी ही होंगे यूपी के डीजीपी

813 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्णकालिक डीजीपी के नाम पर बुधवार को मुहर लगा दी है। योगी सरकार ने प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी का कार्यभार संभाल रहे हितेश चंद्र अवस्थी की पूर्णकालिक नियुक्ति कर दी गई है।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए इन छह सुपरफूड का सेवन कर बढ़ाएं इम्यूनिटी

हितेश चंद्र अवस्थी यूपी में उपलब्ध पुलिस अधिकारियों में वरिष्ठता के क्रम में जावीद अहमद को छोड़कर सबसे ऊपर थे

बता दें कि गत 31 जनवरी को ओपी सिंह के रिटायर होने के बाद से हितेश चंद्र अवस्थी उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी का कार्यभार संभाल रहे थे। यूपी के डीजीपी को लेकर संघ लोक सेवा आयोग में बैठक हो चुकी है। केवल अब औपचारिक घोषणा होनी बाकी थी। बता दें कि एपी माहेश्वरी, हितेश चंद्र अवस्थी, अरुण कुमार झा, डीएस चौहान, जवाहरलाल त्रिपाठी समेत 7 आईपीएस अधिकारियों के नाम उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संघ लोक सेवा आयोग को भेजे गए थे। इनमें से तीन नामों को फाइनल करके संघ लोक सेवा आयोग को उत्तर प्रदेश शासन को भेजा गया था।

हितेश चंद्र अवस्थी यूपी में उपलब्ध पुलिस अधिकारियों में वरिष्ठता के क्रम में जावीद अहमद को छोड़कर सबसे ऊपर थे।जावीद अहमद का कार्यकाल केवल डेढ़ महीने बचा है, ऐसे में उनके नाम पर विचार करने का कोई मतलब नहीं था। क्योंकि नए डीजीपी बनने के लिए कम से कम छह माह की सेवा अवधि शेष रहना जरूरी है।

Related Post

भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, कहा- आतंक का केंद्र, लादेन को इमरान बताते हैं शहीद

Posted by - October 5, 2021 0
न्यूयार्क। भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को एक बार फिर लताड़ लगाई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76 वें…
शरद पवार

मोदी के पास नहीं है परिवार, इसलिए दूसरों के घरों में करते हैं ताक-झांक : पवार

Posted by - April 17, 2019 0
मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 में राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस रेस में राष्ट्रवादी कांग्रेस…
अस्पताल की लापरवाही से बदला शव

लखनऊ : अस्पताल की लापरवाही से बदला शव, मुस्लिम महिला का हिंदू परिवार ने कर दिया अंतिम संस्कार

Posted by - February 13, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सहारा अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही से मर्च्युरी में रखे महिलाओं के शवों…